होम बसपा विधायक मुख्तार अंसारी बोले-मेरी हत्या के लिए पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी गयी

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Aug 16, 2021 10:16 PM

बसपा विधायक मुख्तार अंसारी बोले-मेरी हत्या के लिए पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी गयी

बसपा विधायक मुख्तार अंसारी बोले-मेरी हत्या के लिए पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी गयी

बसपा विधायक मुख्तार अंसारी बोले-मेरी हत्या के लिए पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी गयी

सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी ने बेहद गंभीर आरोप लगाए। न्यायाधीश के सामने यह आशंका भी जताई कि जेल में उनकी हत्या की जा सकती है। अंसारी को गत 31 मार्च को पंजाब के मोहाली स्थित अदालत में पेश किया गया था।

बाराबंकीः मऊ सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक मुख्तार अंसारी ने सोमवार को एक मुकदमे की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सुनवाई के दौरान गंभीर आरोप लगाया कि उनकी हत्या के लिए पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी गयी है।

अंसारी के अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने बताया कि फर्जी एम्बुलेंस मामले में बसपा विधायक को बांदा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बाराबंकी की विशेष सत्र न्यायाधीश मौसमी मदेशिया की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी ने बेहद गंभीर आरोप लगाए।

सुमन ने बताया, ''अंसारी ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या के लिये पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी गई है। सूचना मिली है कि किसी को उनकी हत्या करने और इसके बदले में उसे पांच करोड़ रुपये देने को कहा गया है।'' सुमन के मुताबिक मुख्तार अंसारी ने सुनवाई के दौरान न्यायाधीश के सामने यह आशंका भी जताई कि जेल में उनकी हत्या की जा सकती है।

गौरतलब है कि जबरन वसूली के एक मामले में अंसारी को गत 31 मार्च को पंजाब के मोहाली स्थित अदालत में पेश किया गया था। अंसारी को जिस एम्बुलेंस से लाया गया था, उस पर बाराबंकी की नंबर प्लेट लगी थी। जब पुलिस ने जांच की तो पाया कि मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका अलका राय और उनके कुछ सहयोगियों ने वर्ष 2013 में इस एम्बुलेंस का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण कराया है। इस मामले में बाराबंकी की नगर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया, जिसमें मुख्तार अंसारी को साजिश और जालसाजी का आरोपी बनाया गया था।

इस मामले में मऊ की अस्पताल संचालिका डॉ. अलका राय, शेषनाथ राय, मो. सैयद मुजाहिद, राजनाथ यादव, आनंद यादव, शाहिद, सुरेंद्र शर्मा, अफरोज और एम्बुलेंस चालक सलीम को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अंसारी बांदा जेल में बंद है। इस मामले में अभी दो लोग फरार हैं, उन पर इनाम घोषित किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)