होम लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए, अजिंक्य रहाणे ने जड़ा अर्धशतक

समाचारखेल Alert Star Digital Team Aug 15, 2021 11:32 PM

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए, अजिंक्य रहाणे ने जड़ा अर्धशतक

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए, अजिंक्य रहाणे ने जड़ा अर्धशतक

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए, अजिंक्य रहाणे ने जड़ा अर्धशतक

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना लिए. अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 61 और चेतेश्वर पुजारा ने 45 रन बनाए. अब भारतीय टीम ने 154 रनों की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए. इसके अलावा मोइन अली ने 2 और सैम करन ने एक विकेट हासिल किया.

 

भारतीय टीम ने मैच के चौथे दिन दूसरी पारी की शुरुआत की. टीम को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा, जो 5 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. हालांकि 21 रनों के निजी स्कोर पर रोहित भी पवेलियन लौट गए. फिर कोहली ने चेतेश्वर पुजारा के साथ साझेदारी की, लेकिन कोहली भी 20 रन बनाकर आउट हो गए.

 

एक बार के लिए ऐसा लगा जैसे टीम इंडिया के हाथ से यह मैच निकल चुका है, लेकिन पुजारा ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर लंबी साझेदारी की. रहाणे ने इस दैरान शानदार अर्धशतक लगाया. पुजारा 45 रन और रहाणे 61 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद रविंद्र जडेजा भी 3 रन बनाकर चलते बने. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत 14 और इशांत शर्मा 4 रन बनाकर नाबाद रहे. चौथे दिन कुल 82 ओवर का खेल हुए, जिसमें टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए. अब भारतीय टीम 154 रनों की बढ़त बना चुकी है.

 

इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर गेंद से छेड़छाड़ के आरोप लगे
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड के खिलाड़ियों के गेंद की सतह पर स्पाइक फेरते हुए एक वीडियो और तस्वीरें रविवार शाम को इंटरनेट पर छा गईं. इसके बाद क्रिकेट बिरादरी में बॉल टैम्परिंग की बातें आम हो गईं. लॉर्डस टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड के खिलाड़ियों की स्पाइक्स से गेंद को रगड़ते हुए कई तस्वीरें सामने आई हैं. ऐसा लगता है कि कथित घटना चौथे दिन दूसरे सत्र के दौरान हुई थी क्योंकि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने भारतीय पारी को मजबूती देना जारी रखा था. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस घटना को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)