होम जानिए कौन हैं तालिबान, कैसा था अफगानिस्तान पर तालिबान का राज

Alert Star Digital Team Aug 16, 2021 10:05 PM

जानिए कौन हैं तालिबान, कैसा था अफगानिस्तान पर तालिबान का राज

जानिए कौन हैं तालिबान, कैसा था अफगानिस्तान पर तालिबान का राज

जानिए कौन हैं तालिबान, कैसा था अफगानिस्तान पर तालिबान का राज

तालिबान एक बार फिर अफगानिस्तान की सत्ता सिंहासन पर काबिज हो गया है. तालिबान ने अफगानिस्तान के लगभग इलाकों को अपने कब्जे में ले लिया है. तालिबान अपनी तुगलकी हुकूमत से पूरे अफगानिस्तान पर राज करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है. तालिबान के लड़ाके काबूल तक आ पहुंचे हैं. मीडिया रिपोर्टस की मानें तो अफगानिस्तान के कई प्रांतों में तालिबानी लड़कों का खूनी खेल जारी है. तालिबानी लड़ाकों के खूनी खेल से अफगान के नागरिक डर से सहमे हुए है. हालांकि तालिबान के तरफ से बदले की नियत वाले आरोप को सिरे से नकारा गया है. लेकिन अफगानिस्तान से आ रही तस्वीर ने तालिबान की झूठ को एकबार फिर से पर्दाफाश किया है.

दरअसल में तालिबान की स्थापना 1994 में एक छोटे से गुट ने की थी. इसके बाद तालिबान ने अपनी ताकत को दिन प्रतिदिन बढ़ाता रहा. तालिबान ने समय के साथ लड़ाकों की तादाद को बढ़ाने के अलावा हथियार को भी भारी मात्रा में इम्पोर्ट करता रहा. तालिबान ने आज से पहले भी अफगानिस्तान पर कब्जा कर चुका है. आज से ठीक 25 वर्ष पहले साल 1996 में ताकत के साथ तालिबान ने पहली बार अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा किया था. उस दौरान तालिबान ने पूरे देश में इस्लामी कानून शरिया को लागू कर तुगलकी हुकूमत का परिचय पूरी दुनिया में दिया था. इस कानून के अंतगर्त तालिबानी हुकूमत पाशविक तरीके से देश भर में लोगों को प्रत्याड़ित करने से बाज नहीं आते थे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)