होम श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल में 75 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 15, 2021 04:56 PM

श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल में 75 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना

श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल में 75 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना

श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल में 75 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना
शाहजहाँपुर। श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल, रोशनगंज, शाहजहाँपुर में आज 75 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया । विद्यालय प्रबंधक डॉ0 अविनाश सक्सेना ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि भारत आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इसी दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। यह दिन आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने का दिन है। देश की आजादी पाने के लिए बहुत से क्रांतिकारी सेनानियों ने बलिदान दिया जैसे कि- महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, मंगल पांडे, बाल गंगाधर तिलक, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लोक मान्य तिलक, लाला लाजपत राय और खुदीराम बोस आदि। आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन चलाया और कई बार तो उन्हें जेल भी जाना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। क्योकि उनका एकमात्र लक्ष्य भारत देश को ब्रिटिश शासन से आजादी दिलाना था और काफी अत्याचार सहने और संघर्ष करने के पश्चात फलस्वरूप वे सफल भी हुए। विद्यालय प्रवंध समिति के सदस्य मनोज सक्सेना ने कहा कि आज हम यहाँ पर अपने देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के उपलक्ष में एकत्रित हुए है। सबसे पहले मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देता हूँ। 15 अगस्त भारतवर्ष का राष्ट्रीय पर्व है। भारत देश वर्ष 1857- वर्ष 1947 तक स्वतंत्रता संग्राम लड़ने के पश्चात ब्रिटिश शासन से 15 अगस्त वर्ष 1947 को मुक्त हुआ और एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। तभी से भारतवासी इस दिन को “स्वतंत्रता दिवस” के रूप में बहुत ही धूम-धाम और हर्षोउल्लास से मनाते है। 15 August भारत देश के गर्व और सौभाग्य का दिवस है। यह पर्व हमारे हृदय में नवीन स्फूर्ति, नवीन आशा, उत्साह तथा देश-भक्ति का संचार है। स्वतंत्रता दिवस हमे इस बात की याद दिलाता है कि हमने कितनी कुर्बानियाँ देकर यह आजादी प्राप्त की है, जिसकी रक्षा हमे हर कीमत पर करनी है। चाहे हमे इसके लिए अपने प्राणों का त्याग क्यों न करना पड़ें। श्री मनोज सक्सेना ने अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया और विद्यालय प्रांगण में उपस्थित लोगों से देशहित मे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता सिन्हा ने किया । कार्यक्रम में श्रीमती शुभा गौतम , श्रीमती बबिता, श्रीमती अर्पणा कुमारी, श्रीमती इन्द्रमोहिनी, श्रीमती सुशीला भारती, श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती चितवन गुप्ता, श्रीमती आरती श्रीवास्तव, श्री मनुज शर्मा, श्री कुंज बिहारी, श्रीमती श्याम लता, श्रीमती कुंती श्रीमती नीलम, श्रीमती रानी आदि का सहयोग रहा।
Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)