होम बढ़ी रार: ट्विटर ने अब महाराष्ट्र कांग्रेस और मंत्री थोराट का अकाउंट किया लॉक

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Aug 12, 2021 10:26 PM

बढ़ी रार: ट्विटर ने अब महाराष्ट्र कांग्रेस और मंत्री थोराट का अकाउंट किया लॉक

बढ़ी रार: ट्विटर ने अब महाराष्ट्र कांग्रेस और मंत्री थोराट का अकाउंट किया लॉक

बढ़ी रार: ट्विटर ने अब महाराष्ट्र कांग्रेस और मंत्री थोराट का अकाउंट किया लॉक

राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और इसके कई वरिष्ठ नेताओं का अकाउंट लॉक किए जाने पर मचे बवाल के बीच ट्विटर ने अपना ऐक्शन जारी रखा है। महाराष्ट्र के गृह और आईटी राज्य मंत्री सतेल पाटिल ने दावा किया है कि महारष्ट्र कांग्रेस और वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट के ट्विटर हैंडल को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने लॉक कर दिया है।

एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए पाटिल ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार डरी हुई है और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को अपने इशारे पर नचा रही है। कोल्हापुर के कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ''कांग्रेस नेताओं के ट्विटर अकाउंट्स को सस्पेंड किए जाने की मैं निंदा करता हूं। साफ है कि बीजेपी सरकार डरी हुई है और उनकी इच्छा को पूरा करने के लिए ट्विटर की बांह मरोड़ रही है।''

पाटिल ने कहा कि राहुल गांधी के अलावा महाराष्ट्र कांग्रेस और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट का अकाउंट भी ब्लॉक किया गया है। उन्होंने कहा, ''जो भी फांसीवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाजा उठाता है, बीजेपी उसे चुप करा देती है।'' दिल्ली में एक बच्ची से रेप के बाद हत्या के मामले में पीड़िता के परिजनों की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करने की वजह से उनका अकाउंट लॉक कर दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी और इसके कई वरिष्ठ नेताओं ने उसी फोटो को शेयर करते हुए उनका भी अकाउंट ब्लॉक करने की चुनौती दी थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)