होम कायस्थ समाज अब गुण दोष के आधार पर राजनैतिक निर्णय लेने के लिए तैयार -डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 12, 2021 07:26 PM

कायस्थ समाज अब गुण दोष के आधार पर राजनैतिक निर्णय लेने के लिए तैयार -डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव

कायस्थ समाज अब गुण दोष के आधार पर राजनैतिक निर्णय लेने के लिए तैयार -डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव

कायस्थ समाज अब गुण दोष के आधार पर राजनैतिक निर्णय लेने के लिए तैयार -डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव

लखनऊ -अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (रा. प्र.) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव ने गुरुवार को होटल चरण में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि कायस्थ समाज अब किसी भी दल की उपेक्षा बर्दाश्त नही करेगा। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 22 प्रांतों में कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कायस्थ समाज के लिए काम कर रही है। कायस्थ समाज में अब एक नई राजनैतिक चेतना का संचार हो गया है और अब कायस्थ समाज किसी दल का आंख मूंदकर समर्थन नहीं करेगा। कायस्थ समाज अब गुण दोष के आधार पर राजनैतिक निर्णय लेने के लिए तैयार है। जो भी दल आगामी विधानसभा चुनाव में कायस्थ समाज को सम्मान और भागीदारी देगा कायस्थ समाज उस दल का समर्थन करेगा और चुनाव जिताने का काम करेगा।
पिछली बार की सरकारों में कायस्थ समाज के लोग मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख पदो पर कायस्थ अधिकारी रहते थे किन्तु इस सरकार में नहीं है। प्रदेश के जिलों में आज एक भी कायस्थ कप्तान और जिलाधिकारी कायस्थ समाज से नहीं के बराबर है। कायस्थ समाज की उपेक्षा जगजाहिर हो गई है। बीजेपी संगठन में भी कायस्थ समाज की संख्या नहीं के बराबर है।
डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कायस्थों की आबादी सवा करोड़ है और कायस्थ 50 विधानसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका में हैं। इन 50 सीटों पर कायस्थ किसी भी दल के उम्मीदवार को जिताने और हराने में सछम है। लखनऊ,प्रयागराज,गोरखपुर, बस्ती,जौनपुर,वाराणसी,कानपुर,गोंडा,बहराइच और करीब सभी प्रमुख शहरों की शहरी विधानसभा सीट पर कायस्थ समाज चुनाव में निर्णायक होगा। अब कायस्थ समाज चुनाव में जमकर भागीदारी करेगा।
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कई प्रमुख राजनैतिक दलों के नेताओं के संपर्क में है।जो कायस्थों को उचित भागीदारी देने को तैयार है।
कायस्थों को ओबीसी समुदाय में शामिल करने के निर्णय पर उन्होंने कहा कि सत्ता पच्छ 2022 के चुनाव के लिए लोली पॉप दे रहा और जातीय संघर्ष को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। महासभा कायस्थों को राजनीतिक सम्मान दिलाने के लिए अपनी लड़ाई अनवरत जारी रखेगी। उन्होंने कायस्थ समाज के नौजवानों को स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने में मदद मांगी है कहा कि कायस्थ समाज की जिम्मेदारी युवाओं के कंधे पर है और हम लोग मिल कर आने वाली पीढ़ियों के लिए संघर्ष करेंगे। वार्ता में कायस्थ समाज के विभिन्न जनपदों के लोग उपस्थित रहे। बी के लाल ,श्रीमती नीरज श्रीवास्तव,हिमांशु श्रीवास्तव,नितिन श्रीवास्तव,आलोक वर्मा उपस्थित रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)