होम बेहद कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय टेस्ट में डेब्यू किया ये 3 खिलाड़ी, करियर भी शानदार रहा

Alert Star Digital Team Aug 12, 2021 10:22 PM

बेहद कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय टेस्ट में डेब्यू किया ये 3 खिलाड़ी, करियर भी शानदार रहा

बेहद कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय टेस्ट में डेब्यू किया ये 3 खिलाड़ी, करियर भी शानदार रहा

बेहद कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय टेस्ट में डेब्यू किया ये 3 खिलाड़ी, करियर भी शानदार रहा

नेट पर पसीना बहाने वाले हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वो कभी न कभी अपने देश के लिए खेलें. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए सबसे अहम है घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन. जो खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करता है तो उनके लिए लगभग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दरवाजा खुल जाता है. कई ऐसे क्रिकेट हैं जो कम उम्र में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का भी मौका मिला. कम उम्र में डेब्यू करने से कई रिकॉर्ड बनाने का भी मौका रहता है.

भारतीय क्रिकेट टीम में भी कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्होंने बेहद कम उम्र में भारतीय टेस्ट टीम में शामिल हुए कई रिकर्ड भी बनाए है. वहीं, दुनिया भर की बात करें तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में पाकिस्तान के भी हैं. इसके अलावा बांग्लादेश से भी कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिनका टेस्ट डेब्यू बेहद कम उम्र में हुआ है. इस आर्टिकल में टेस्ट क्रिकेट के उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सोलह या उससे कम उम्र में डेब्यू किया हो.

मुश्ताक मोहम्मद

गुजरात के जुनागढ़ में जन्में मुश्ताक मोहम्मद पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया. आजादी के बाद मुश्ताक का परिवार भारत छोड़ पाकिस्तान चले गए थे. उन्होंने सन् 1959 अपना पहला टेस्ट मैच लाहौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. डेब्यू के समय उनकी उम्र 15 वर्ष 124 दिन थी. मुश्ताक मोहम्मद पाकिस्तान के लिए 1979 तक क्रिकेट खेला. इस दौरान उन्होंने कुल 57 टेस्ट के 100 पारियों में साढ़े तीन हजार से ज्यादा रन बनाए. जिसमें 10 शतक 19 अर्धशतक शामिल है.

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए करीब ढ़ाई दशक तक क्रिकेट खेलते रहे. इस दौरान उन्होंने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सौ शतक से लेकर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड भी सिर्फ तेंदुलकर के ही नाम है. उन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था. उस समय उनकी उम्र 16 वर्ष 205 दिन थी। संन्यास लेने से पहले भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन ने टेस्ट में कुल 15921 रन बनाए. इन दौरान उन्होंने 51 शतक भी जमाए. टेस्ट में सचिन का उच्चतम स्कोर नाबाद 248 रन है.

मुशफिकुर रहीम

मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश के भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं. बांग्लादेश की तरफ से 75 टेस्ट खेल चुके रहीम अब तक 4696 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 7 शतक 23 अर्धशतक भी जमाए हैं. उनके नाम टेस्ट में एक दोहरा शतक भी है. उन्होंने साल 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. डेब्यू के समय उनकी उम्र 16 वर्ष 267 दिन थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)