होम देश में NRC कराने पर कोई फैसला नहीं, रोहिंग्याओं की पहचान की जा रही है: गृह मंत्रालय
देश में NRC कराने पर कोई फैसला नहीं, रोहिंग्याओं की पहचान की जा रही है: गृह मंत्रालय
संसद (Parliament) के मानसून सत्र (Monsoon Session) के दौरान एक बार फिर राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (NRC) का मुद्दा उठा. संसद में जवाब देते हुए गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) की ओर से साफ किया गया कि अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर एनआरसी को लेकर कोई भी फैसला नहीं किया गया है. गृह मंत्रालय की ओर से ये जरूर बताया गया है कि रोहिंग्याओं की पहचान की जा रही है उन्हें वापस भेजने की तैयारी चल रही है. बता दें कि सरकार ने अवैध रूप से देश में रह रहे रोहिंग्या प्रवासियों (Illegal Rohingya migrants) को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है.मंगलवार को संसद में सवाल पूछा गया कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के दो साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद अब तक कितने बाहरी लोगों ने जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदी है. इस पर सरकार ने जवाब दिया कि 2019 के बाद से अब तक सिर्फ दो बाहरी लोगों ने जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदी है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अब जमीन खरीदने में लोगों को अब किसी भी तरह की कठिन प्रक्रिया का सामना नहीं करना पड़ रहा है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।