होम देश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ के पार
देश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ के पार
नई दिल्ली. कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के खिलाफ भारत में वैक्सीनेशन (Vaccination) का आंकड़ा 50 करोड़ के पार हो गया है. शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया, कोरोना से लड़ाई में भारत ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश ने टीकाकरण में 50 करोड़ के आंकड़े को पार किया. सभी को बधाई एवं स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद. बता दें कि भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान इसी साल 16 जनवरी से शुरू हुआ था.
केंद्र सरकार ने इस साल के अंत तक 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी पात्र लोगों का टीकाकरण कर लेने का भरोसा जताते हुए शुक्रवार को कहा कि इस सिलसिले में उसकी ओर से सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं. रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यसभा में एक सावल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी. दिसंबर 2021 तक 18 वर्ष और उससे ऊपर की पूरी आबादी का टीकाकरण कर लिए जाने संबंधी एक सवाल का जवाब देते हुए मांडविया ने कहा कि भारत सरकार ने देश में कोविड-19 के उत्पादन और उपलब्धता के अनुसार पात्र लाभार्थियों के लिए कोविड-19 टीके सुरक्षित करने के लिए सभी प्रबंध किए हैं.
उन्होंने कहा, 'आशा है कि जनवरी 2021 से दिसंबर 2021 के बीच 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के पात्र लाभार्थियों का टीकाकरण करने के लिए पर्याप्त मात्रा में कोविड टीके उपलब्ध होंगे.'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।