होम एल राहुल के वार और एंडरसन के चमत्कार पर बारिश की मार, दूसरे दिन का मजा बेकार,

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Aug 5, 2021 11:11 PM

एल राहुल के वार और एंडरसन के चमत्कार पर बारिश की मार, दूसरे दिन का मजा बेकार,

एल राहुल के वार और एंडरसन के चमत्कार पर बारिश की मार, दूसरे दिन का मजा बेकार,

एल राहुल के वार और एंडरसन के चमत्कार पर बारिश की मार, दूसरे दिन का मजा बेकार,

इंग्लैंड में क्रिकेट मैच का मतलब सिर्फ बल्ले और गेंद का मुकाबला नहीं है, बल्कि मौसम के साथ जोरदार टक्कर भी इसका हिस्सा है. कोई टेस्ट सीरीज ऐसी नहीं होती, जिसमें बारिश खेल में रुकावट पैदा न करे. जाहिर तौर पर भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज इससे कैसे बच सकती थी? लेकिन सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन ही बारिश ने जिस तरह कई बार रुकावट पैदा की, उसने मजेदार मोड़ पर पहुंचे मुकाबले को पूरी तरह से बिगाड़ दिया. बारिश के कारण नॉटिंघम टेस्ट का दूसरा दिन वक्त से पहले ही खत्म कर दिया गया और भारत ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 125 रन बना लिए. एक तरफ भारत के सलामी बल्लेबाजों ने पहले सेशन में दमदार खेल दिखाया, तो दूसरे सेशन में इंग्लैंड के धुरंधर जेम्स एंडरसन ने अपने एक ओवर से भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं. पहली पारी में भारतीय टीम इंग्लैंड से अभी 58 रन पीछे है और उसकी उम्मीदें केएल राहुल पर हैं, जिन्होंने एक अच्छा अर्धशतक जमा दिया है.

ट्रेंट ब्रिज मैदान में पहला दिन पूरी तरह से भारत के नाम रहा था. तेज गेंदबाजों ने मेजबान इंग्लैंड को सिर्फ 183 रनों पर समेट दिया था. जवाब में भारत ने बिना विकेट गंवाए 21 रन भी बना लिए थे. ऐसे में दूसरे दिन भारत को अच्छी साझेदारी की उम्मीद थी और रोहित शर्मा-केएल राहुल ने ये काम बखूबी किया. दोनों ने पहले सेशन का पहला घंटा तो एकदम गेंदबाजों और परिस्थितियों को भांपने और समझने में निकाला और कोई खतरा नहीं उठाया. फिर अगले एक घंटे में दोनों ने रन बटोरने शुरू किए. राहुल ने कवर्स पर खूबसूरत चौके बटोरे, जबकि रोहित ने मिड ऑन और मिड ऑफ पर बेहतरीन ड्राइव जमाए.

दोनों के बीच अच्छी साझेदारी ने भारत को मजबूत किया और बड़े स्कोर के लिए बुनियाद तैयार की. लेकिन लंच से ठीक पहले ऑली रॉबिनसन ने रोहित (35) का विकेट झटक लिया. पहले सेशन के आखिरी ओवर में रोहित ने पुल शॉट खेला और थर्डमैन पर लपके गए. यहां पर लंच घोषित हो गया. इसके बाद दूसरे सेशन की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और कुछ ही ओवरों के अंदर भारत ने लगातार दो बड़े विकेट गंवा दिए. आउट होने वाले बल्लेबाज थे चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली, जबकि इस काम को अंजाम देने वाले धुरंधर थे जेम्स एंडरसन.

गेंदबाजी में बदलाव के तौर पर आए एंडरसन ने पहले ही ओवर में पुजारा (5) और कोहली (0) को लगातार दो गेंदों पर स्विंग से छकाकर विकेट के पीछे लपका दिया. कोहली तो पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए. 2014 सीरीज के बाद कोहली पहली बार एंडरसन के खिलाफ आउट हुए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)