होम विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- जम्मू कश्मीर ने पिछले दो सालों में असली लोकतंत्र

Alert Star Digital Team Aug 5, 2021 11:06 PM

विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- जम्मू कश्मीर ने पिछले दो सालों में असली लोकतंत्र

विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- जम्मू कश्मीर ने पिछले दो सालों में असली लोकतंत्र

विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- जम्मू कश्मीर ने पिछले दो सालों में असली लोकतंत्र

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले जम्मू कश्मीर राज्य के विशेष दर्जे की समाप्ति की दूसरी वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को कहा कि गत दो वर्षों में इस केंद्रशासित प्रदेश ने असली लोकतंत्र, विकास एवं सुशासन को देखा है जिसके फलस्वरूप भारत की एकता एवं अखंडता 'असीम रूप से' मजबूत हुई है। पांच अगस्त, 2019 को भारत ने जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को वापस लेने और उसे दो केंद्रशासित प्रदेश -- जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में बांटने की घोषणा की थी। जयशंकर ने ट्वीट किया, '' जम्मू कश्मीर ने पिछले दो वर्षों में वास्तविक लोकतंत्र, विकास एवं सुशासन को देखा है। फलस्वरूप भारत की एकता एवं अखंडता 'असीम रूप से' मजबूत हुई है।'' जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त था जिसे संविधान के तहत मंजूर किया गया था।

विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ''इस ऐतिहासिक कदम' से जम्मू कश्मीर में शांति एवं विकास का युग आ गया है।'' उन्होंने ट्वीट किया, '' दो साल पहले इसी दिन अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निष्प्रभावी बनाया गया था। इस ऐतिहासिक कदम' से जम्मू कश्मीर में शांति एवं विकास का युग आ गया है। नरेंद्र मोदी जी एवं अमित शाह के नेतृत्व में हम नये जम्मू कश्मीर का दर्शन कर पा रहे हैं।''

जून में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि दो केंद्रशासित प्रदेश-- जम्मू कश्मीर और लद्दाख बनाने के फैसले से राष्ट्रीय सुरक्षा को बल मिला है तथा आतंकवादी गतिविधियों में बहुत कमी आयी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)