होम संकट में घिरे टेलीकॉम कंपनियों को उम्मीद,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 4, 2021 10:01 PM

संकट में घिरे टेलीकॉम कंपनियों को उम्मीद,

संकट में घिरे टेलीकॉम कंपनियों को उम्मीद,

संकट में घिरे टेलीकॉम कंपनियों को उम्मीद,

भारती एयरटेल के सीईओ गोपाल वित्तल ने बुधवार को कहा कि भारत जैसे बड़े देश में टेलीकॉम क्षेत्र में तीन निजी कंपनियों की जरूरत है केंद्र का यह पैकेज दूरसंचार कंपनियों को राहत पहुंचाएगा देश में कुछ टेलीकॉम कंपनियां इस समय वित्तीय संकट का सामना कर रही हैं

केंद्र सरकार टेलीकॉम कम्पनियों को काफी लम्बे समय बाद राहत पैकेज देने पर काम कर रही है। बता दें कि देश में कुछ टेलीकॉम कंपनियां इस समय वित्तीय संकट का सामना कर रही हैं। इस समय दो प्रमुख दूरसंचार कंपनियों; वोडाफोन-आइडिया और भारती एयरटेल; सबसे ज्यादा आर्थिक संकट में हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि केंद्र सरकार टेलीकॉम सेक्टर के लिए एक लंबी अवधि के राहत पैकेज की योजना बना रही है।

माना जा रहा है कि केंद्र का यह पैकेज दूरसंचार कंपनियों को राहत पहुंचाएगा। जानकारी के अनुसार इसमें एजीआर बकाया को लेकर कुछ प्रावधान किया जा सकता है।

द इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार टेलीकॉम क्षेत्र के लिए राहत पैकेज का प्रस्ताव अगले सप्ताह वित्त मंत्रालय से पास होने पर, अगस्त के अंत तक इस संबंध में एलान किया जा सकता है।

आपको बता दें कि देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया का भारी एजीआर बकाया है। विशेषज्ञों के अनुसार स्थिति इतनी गंभीर है कि अगर जल्दी ही इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाये गए तो इन कंपनियों को बंद होने की कगार पर पहुंच सकती हैं।

एयरटेल के सीईओ ने कहा भारत मे कम से कम तीन टेलीकाम कंपनियों की जरूरत:

भारती एयरटेल के सीईओ गोपाल वित्तल ने बुधवार को कहा कि भारत जैसे बड़े देश में टेलीकॉम क्षेत्र में तीन निजी कंपनियों की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहे इस क्षेत्र को राहत पहुंचाने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)