होम J-K: क्रैश होकर झील में गिरा सेना का हेलिकॉप्टर, पायलट सुरक्षित

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 3, 2021 09:25 PM

J-K: क्रैश होकर झील में गिरा सेना का हेलिकॉप्टर, पायलट सुरक्षित

J-K: क्रैश होकर झील में गिरा सेना का हेलिकॉप्टर, पायलट सुरक्षित

J-K: क्रैश होकर झील में गिरा सेना का हेलिकॉप्टर, पायलट सुरक्षित

जम्मू-कश्मीर के कठुआ के पास मंगलवार सुबह भारतीय सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. कठुआ में रणजीत सागर डैम की झील में ये हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है. घटना के बाद राहत बचाव का कार्य जारी है, टीमें झील के पास पहुंच गई हैं.

जानकारी के मुताबिक, 3 अगस्त सुबह करीब 10.20 बजे भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर 254 आर्मी AVN स्क्वाड्रन ने मामुन कैंट से उड़ान भरी थी. हेलिकॉप्टर डैम इलाके के पास कम ऊंचाई का राउंड ले रहा था, जिसके बाद वह डैम में क्रैश हो गया.

सेना की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि हेलिकॉप्टर में मौजूद दोनों पायलट सुरक्षित हैं. पठानकोट से वेपन सिस्टम को हेलिकॉप्टर से बंद कर दिया गया है. जो हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, वह ध्रुव हेलिकॉप्टर था.

Kathua, J&K: An Indian Army helicopter crashes near Ranjit Sagar Dam. Details awaited. pic.twitter.com/ULx3NTeIhD

हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम की तैनाती कर दी गई है और रेस्क्यू मिशन जारी है. कठुआ जिले के एसएसपी आरसी कोतवाल के मुताबिक, डाइवर्स की ओर से अब झील में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

बता दें कि इसी साल की शुरुआत में भी जम्मू में एक सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था. तब उस हेलिकॉप्टर में दो पायलट सवार थे, जिसमें से एक की मौत हो गई थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)