होम अकाली दल के पांच नेता भाजपा में शामिल

Alert Star Digital Team Aug 2, 2021 08:05 PM

अकाली दल के पांच नेता भाजपा में शामिल

अकाली दल के पांच नेता भाजपा में शामिल

अकाली दल के पांच नेता भाजपा में शामिल

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पांच नेता एक पूर्व टीवी होस्ट सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

अकाली दल की महिला विंग की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अमनजोत कौर रामूवालिया गुरप्रीत सिंह शाहपुर, चांद सिंह चट्ठा, बलजिंदर सिंह डकोहा प्रीतम सिंह यहां पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ तथा भाजपा पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

पंजाब में विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस, भाजपा, शिअद आम आदमी पार्टी (आप) के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला होने की संभावना है।

अमनजोत कौर रामूवालिया पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया की बेटी हैं। एक पूर्व टीवी एंकर चेतन मोहन जोशी भी पार्टी में शामिल हुए।

शिअद नेताओं का भगवा खेमे में स्वागत करते हुए शेखावत ने कहा, इन नेताओं के शामिल होने से पता चलता है कि विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में बदलाव की हवा किस दिशा में बह रही है।

शेखावत ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल सत्ता की भूख के लिए किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

गौतम ने कहा कि पंजाब के लोग शांति चाहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उम्मीद की नजर से देख रहे हैं। गौतम ने कहा, पंजाब में भाजपा परिवार बढ़ रहा है आने वाले दिनों में लोग भी इसमें शामिल होंगे।

चुघ ने कहा कि लोगों का मानना है कि देश पंजाब समेत सभी राज्यों का विकास प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही संभव है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)