होम कोरोना की तीसरी लहर की आशंका गहराई,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 1, 2021 09:13 PM

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका गहराई,

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका गहराई,

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका गहराई,

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। एम्स और आईसीएमआर जैसे शीर्ष संस्थान भी कई बार इसे लेकर आगाह कर चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी यही इशारा कर रहा है। अब आज एक नया खुलासा हुआ है। इसमें पता चला है कि कुछ राज्यों में ऐसे लोग बड़ी संख्या में नए संक्रमित हो रहे हैं, जिन्होंने कोरोना की वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली। टीके की दोनों डोज लेने के बाद भी संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। इससे साफ है कि टीका लगवाना कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने का एक कारगर उपाय है। दैनिक जागरण द्वारा झारखंड, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में की गई एक पड़ताल के मुताबिक, बीते कुछ समय में इस महामारी से संक्रमित होने वालों में अधिकांश वह लोग हैं जिन्होंने टीके की एक भी डोज नहीं ली है। आइए आंकड़ों के जरिये देखें कि किस राज्य में क्या हाल हैं।

झारखंडः टीका न लगवाने वाले 89 फीसद संक्रमित

झारखंड में अभी 270 संक्रमित मरीज हैं, इनमें से 89 फीसद मरीजों ने टीका नहीं लगवाया है। जागरण ने संक्रमित मरीजों का हाल लिया तो पाया कि महज 11 फीसद लोगों ने ही टीके की पहली डोज ली है। दोनों डोज लेनेवाले गिने-चुने लोग संक्रमित हुए। जिसने एक डोज भी ली है, उसे भी गंभीर संक्रमण नहीं हुआ। महज तीन प्रतिशत संक्रमित ऐसे रहे, जिन्होंने दोनों डोज लगवाई हैं।

मध्य प्रदेशः 54 फीसद ने नहीं लगवाया टीका

मध्य प्रदेश की बात करें तो कोरोना से पिछले दो महीने में संक्रमित हुए मरीजों में से 34 फीसद ने टीके की पहली डोज ली है। 12 फीसद मरीज ऐसे भी हैं जो कोरोना रोधी टीके की दोनों डोज लगवा चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण स्टेटस रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

बिहारः केवल 14 फीसद लोगों ने दोनो डोज ली

बिहार के आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रहे हैं कि टीका कोरोना से बचाव का कवच है। बिहार में इस वक्त कुल एक्टिव केस 456 हैं जिसमें 170 यानी 37.28 फीसद ने टीके की एक भी डोज नहीं लगवाई है। इसमें से 220 यानी 48.24 फीसद पहली डोज लगवा चुके हैं। कुल 456 संक्रमितों में महज 66 यानी 14.47 फीसद लोग टीके की दोनों डोज ले चुके हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)