होम अमित शाह ने CM योगी की थपथपाई पीठ, बताया- यूपी के सबसे कामयाब मुख्यमंत्री

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 1, 2021 09:11 PM

अमित शाह ने CM योगी की थपथपाई पीठ, बताया- यूपी के सबसे कामयाब मुख्यमंत्री

अमित शाह ने CM योगी की थपथपाई पीठ, बताया- यूपी के सबसे कामयाब मुख्यमंत्री

अमित शाह ने CM योगी की थपथपाई पीठ, बताया- यूपी के सबसे कामयाब मुख्यमंत्री

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के मामले में राज्य को 'शीर्ष स्थान' पर ले जाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की प्रशंसा की। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज की आधारशिला रखने के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए होम मिनिस्टर अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकारें सबसे गरीब लोगों के विकास के लिए काम करती हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा, 2019 तक छह साल तक, मैंने यूपी में बहुत यात्रा कीं। इसलिए मैं पहले के यूपी को अच्छी तरह जानता हूं। पश्चिमी यूपी में डर का माहौल था जिसके कारण लोग क्षेत्र छोड़ रहे थे, महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही थीं, भू-माफिया गरीब लोगों की जमीन हड़प रहे थे, दिनदहाड़े फायरिंग और दंगे की घटनाएं हो रही थीं।

अमित शाह ने कहा कि, 2017 में, भाजपा ने वादा किया था कि हम यूपी को एक विकसित राज्य बनाएंगे और इसके कानून और व्यवस्था को भी सुधारेंगे। आज 2021 में मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने यूपी को कानून-व्यवस्था के मामले में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। योगी प्रदेश के अब तक के सबसे कामयाब मुख्यमंत्री हैं। आज देश में चल रही विकास की 44 योजनाओं में सबसे आगे उत्तर प्रदेश है। योजनाएं बनाना बहुत आसान है, लेकिन उन्हें लागू करना, बिचौलियों को हटाना और बिना रिश्वत के लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करना बहुत कठिन है।

 

शाह ने कहा, भाजपा सरकारें जाति, परिवारों या उनके करीबी लोगों के आधार पर काम नहीं करती हैं। भाजपा सरकारें सबसे गरीब व्यक्ति के विकास और कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए काम करती हैं। शाह ने राज्य में विकास और कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आदित्यनाथ को श्रेय दिया। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के कोरोन प्रबंधन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम ने परिश्रम, मेहनत, सूझबूझ और अपनी प्रशासनिक क्षमता से जो कार्य किए, उससे उत्तर प्रदेश लगभग-लगभग कोरोना मुक्त हो रहा है। सबसे ज्यादा टीकाकरण, टेस्टिंग, बेड की व्यवस्था यहीं हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)