होम मप्र में उपचुनाव के लिए टीम भाजपा तैयार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 25, 2021 08:54 PM

मप्र में उपचुनाव के लिए टीम भाजपा तैयार

मप्र में उपचुनाव के लिए टीम भाजपा तैयार

मप्र में उपचुनाव के लिए टीम भाजपा तैयार

मध्य प्रदेश में आगामी समय में होने वाले तीन विधानसभा एकलोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है विधानसभा क्षेत्रवार टीम भी तैनात कर दी है। इस टीम में मंत्री संगठन के पदाधिकारी हैं।

पिछले दिनों दमोह में हुए विधानसभा के उपचुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी आगामी दिनों में होने वाले खंडवा लोकसभा जोबट, पृथ्वीपुर व रैगांव विधानसभा उपचुनाव को लेकर गंभीर है। इन क्षेत्रों में जहां सशक्त उम्मीदवार की तलाश जारी है तो वही जमीनी जमावट तेज की जा रही है। इसी के तहत शिवराज सरकार के मंत्रियों संगठन के पदाधिकारियों की संयुक्त रूप से ड्यूटी लगाई गई है।

खंडवा लोकसभा क्षेत्र में चार जिले आते हैं, उन चारों जिलों के अनुसार संगठनात्मक रूप से दायित्व सौंपे गए हैं। बुरहानपुर जिले का प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, खंडवा जिले में प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, देवास जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय तथा खरगोन जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती दायित्व संभालेंगे।

खंडवा लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्रवार दायित्व भी सौंपे गए हैं। इस लोकसभा क्षेत्र के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री तुलसी सिलवाट एवं संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह सौधिंया, बुरहानुपर विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री इंदर सिंह परमार तथा संगठनात्मक दृष्टि से वरिष्ठ नेता गोपीकृष्ण नेमा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह मांधाता विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री विजय शाह संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, खंडवा विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री कमल पटेल एवं संगठनात्मक दृष्टि से पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाडा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री मोहन यादव तथा संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन सांसद शंकर लालवानी, बागली विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री उषा ठाकुर एवं संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय को जवाबदेही दी गई है।

इसी तरह भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री जगदीश देवड़ा एवं संगठनात्मक रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री जगदीश देवड़ा एवं संगठनात्मक रूप से राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं सांसद सुधीर गुप्ता को दायित्व सौंपे गए हैं।

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, भारत सिंह कुशवाह तथा संगठनात्मक रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री ललिता यादव एवं प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल कुशवाहा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री रामखिलावन पटेल, बिसाहूलाल सिंह बृजेंद्र प्रताप सिंह तथा संगठनात्मक रूप से सांसद गणेश सिंह, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला, प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार एवं प्रदेश मंत्री राजेश पांडेय को दायित्व सौंपा गया है।

अलीराजपुर जिले के जोवट विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री विश्वास सारंग एवं प्रेम सिंह पटेल तथा संगठनात्मक रूप से सांसद गजेंद्र पटेल, विधायक रमेश मेंदोला, अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भांवर, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल एवं प्रदेश मंत्री संगीता सोनी को दायित्व सौंपे गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)