होम भारत ने पाक की ड्रोन गतिविधियों पर जताई आपत्ति
भारत ने पाक की ड्रोन गतिविधियों पर जताई आपत्ति
जम्मू। पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही ड्रोन गतिविधि पर भारत ने अपना रुख साफ कर दिया। शनिवार को जम्मू-कश्मीर की सुचेतगढ़ सीमा पर बीएसएफ और पाक रेंजर सेंक्टर के बीच कमांडर स्तर की बैठक में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया गया।
डीजीएमओ द्वारा संघर्ष विराम समझौते की घोषणा के बाद, पहली सेक्टर कमांडर स्तर की बैठक शनिवार को सुचेतागढ़ क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर हुई। हालांकि बैठक सौहार्द्रपूर्ण रही। बैठक में भारत की ओर से बीएसएफ के डीआईजी सुरजीत सिंह और पाकिस्तानी रेंजर्स के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्रिगेडियर मुराद हुसैन ने किया।
बैठक में पाकिस्तान की ओर से सुरंग खोदने और सीमा प्रबंधन से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी बात की गई। जम्मू क्षेत्र में पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा ड्रोन गतिविधियों को लेकर बीएसएफ प्रतिनिधियों ने बहुत कड़ा विरोध दर्ज कराया। बैठक में ये भी तय हुआ कि ऑपरेशन मामलों को हल करने के लिए, जब भी आवश्यक हो, फील्ड कमांडरों के बीच तत्काल बातचीत को फिर से एक्टिव किया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।