होम उत्तराखंड CM धामी ने खटीमा में किया एक अरब की योजनाओं का शिलान्यास
उत्तराखंड CM धामी ने खटीमा में किया एक अरब की योजनाओं का शिलान्यास
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में एक अरब की योजनाओं का शिलान्यास किया. इसके अलावा खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी.
शहीदों के परिजनों को एक-एक लाख का चेक भी दिया. सीएम के स्वागत में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी थी. हालांकि, इस दौरान कोरोना नियमों का उल्लंघन भी हुआ.
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी अपने शहर खटीमा पहुंचे थे. लोगों ने उनका भव्य स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की. धामी खुली जीप में सवार होकर शहर भर में घूमे.
इस दौरान, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर सीएम का स्वागत किया. सभी धर्मों के लोगों ने धामी का अपने शहर में खुले दिल से स्वागत किया.
बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में कई दिनों की सियासी उठापटक के बाद उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री मिला था. पुष्कर सिंह धामी को राज्य का सीएम बनाया गया था. उन्हें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पद की शपथ दिलवाई थी. वे विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।