होम कर्नाटक: लॉकडाउन में दी गई ढील, उच्च शिक्षण संस्थानों-सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति
कर्नाटक: लॉकडाउन में दी गई ढील, उच्च शिक्षण संस्थानों-सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति
कर्नाटक सरकार ने रविवार को लॉकडाउन के नियमों में और छूट देते हुए 19 जुलाई से सिनेमाघरों को खोलने और रात्रि कर्फ्यू की अवधि एक घंटा कम करने की अनुमति दी। कॉलेज और विश्वविद्यालय जैसे उच्च शिक्षण संस्थान को भी 26 जुलाई से खोलने की अनुमति दी गई।
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई एक बैठक में इस बाबत एक निर्णय लिया गया। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सिनेमाघरों को कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए पचास फीसदी सीट क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।
सरकार ने कहा कि कॉलेज और विश्वविद्यालयों में केवल उन्हें ड्यूटी और कक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने टीके की कम से कम एक खुराक ली है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।