होम भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ने इंडियन पैनोरमा के लिए मांगे आवेदन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 18, 2021 09:07 PM

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ने इंडियन पैनोरमा के लिए मांगे आवेदन

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ने इंडियन पैनोरमा के लिए मांगे आवेदन

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ने इंडियन पैनोरमा के लिए मांगे आवेदन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से गोवा में होने जा रहे 52वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) ने इंडियन पैनोरमा, 2021 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित करने की घोषणा की है। इंडियन पैनोरमा दरअसल इफ्फी महोत्सव का एक प्रमुख घटक है, जिसके तहत फिल्म कला के प्रचार के लिए सबसे अच्छी समकालीन भारतीय फिल्मों को चुना जाता है। इफ्फी का 52वां महोत्सव 20 से 28 नवंबर, 2021 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा।

इसमें आवेदन ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त, 2021 है अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन की हार्डकॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त है। इंडियन पैनोरमा, 2021 के लिए फिल्में जमा करने के दौरान कुछ दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। सीबीएफसी की तिथि या जमा कराई गई फिल्म के निर्माण का काम इस महोत्सव से पहले के 12 महीनों में होना चाहिए, यानी 1 अगस्त, 2020 से 31 जुलाई, 2021 के बीच। जिन फिल्मों को सीबीएफसी द्वारा प्रमाणित नहीं किया गया है वे इस अवधि के भीतर निर्मित हुई हैं, उन्हें भी जमा करवाया जा सकता है। सभी फिल्मों में अंग्रेजी उपशीर्षक होने चाहिए।

इंडियन पैनोरमा को 1978 में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के हिस्से के तौर पर शुरू किया गया था, ताकि भारतीय फिल्मों के जरिए भारतीय फिल्म उसकी समृद्ध संस्कृति विरासत को बढ़ावा दिया जा सके। तब से ही इंडियन पैनोरमा साल की सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों को प्रदर्शित करने के लिए समर्पित रहा है।

सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा आयोजित इंडियन पैनोरमा का मकसद सिनेमाई, विषयगत सौंदर्यगत उत्कृष्टता वाली फीचर नॉन-फीचर फिल्मों को चुनना है इन फिल्मों का गैर-मुनाफे वाला प्रदर्शन करके फिल्म कला को बढ़ावा देना है। इन फिल्मों का ये प्रदर्शन भारतीय विदेशी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में, द्विपक्षीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के तहत आयोजित इंडियन फिल्म वीक्स में, कल्चरल एक्सचेंज प्रोटोकॉल के बाहर विशेष भारतीय फिल्म समारोहों में भारत में विशेष इंडियन पैनोरमा समारोहों में किया जाता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)