होम इशान किशन ने छक्के से रचा इतिहास

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jul 18, 2021 09:17 PM

इशान किशन ने छक्के से रचा इतिहास

इशान किशन ने छक्के से रचा इतिहास

इशान किशन ने छक्के से रचा इतिहास

 भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने वनडे करियर का दमदार आगाज किया है। पहले मैच की पहली पारी की पहली ही गेंद पर उन्होंने दमदार छक्का लगाया। इशान को अपने जन्मदिन के दिन पहली बार भारत की तरफ से वनडे मैच में खेलने का मौका मिला। पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर इशान ने इतिहास रच दिया।

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में इशान को डेब्यू करने का मौका मिला। 18 जुलाई 1998 को जन्में इस खिलाड़ी ने अपने जन्मदिन के दिन वनडे की कैप हासिल की। भारतीय टीम के पहला झटका 5.3 ओवर में पृथ्वी शॉ के रूप में लगा। तीसरे नंबर पर इशान को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। पहली ही गेंद पर इस युवा ने छक्के के साथ करियर का आगाज किया।

छक्के से वनडे डेब्यू करने वाले पहले भारतीय

वनडे करियर का शुरुआत करने उतरे इशान ने पहली ही गेंद पर धनंजय को आगे बढ़कर जोरदार छक्का जमाया। ऐसा करने के साथ ही इस युवा ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाया। इससे पहले किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने अपने वनडे करियर की शुरुआत छक्के के साथ नहीं की थी। टी20 में सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर अपने करियर की शुरुआत भले की थी।

श्रीलंका ने बनाए 262 रन

भारत के खिलाफ श्रीलंका की तरफ से पहली बार कप्तानी करने उतरे शनाका ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला लिया। नीचले क्रम में उतरे चमिका करुणारत्ने ने महज 35 गेंद पर 43 रन की तेज पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। निर्धारित 50 ओवर में मेजबान टीम 9 विकेट पर 262 रन बना पाई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)