होम विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारम्भ

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 17, 2021 07:53 PM

विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारम्भ

विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारम्भ

विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारम्भ

लखनऊ  16जुलाई कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन देश   में कौशल विकास हेतु ज़िला सन्दर्भ इकाई के रूप में कार्यरत 233 जन शिक्षण संस्थानों के गोमती नगर लखनऊ में संचालित जन शिक्षण संस्थान द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में दिनाँक 16 -31 जुलाई तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।संस्थान के निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षण केन्द्र मानसी इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में मिशन पिंक हेल्थ इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन की उत्तर प्रदेश इकाई की सचिव डॉ अनामिका पांडेय ने कोविड 19 महामारी जागरूकता एवं बचाव के बारे बताते हुए कहा कि बचाव ही इलाज है । उन्होने मौजूद प्रतिभागियों से कहा की कहा  एकजुट होकर भारत को स्वच्छ बनाने के लिए आगे आने पर जोर दिया। कहा कि इसकी शुरुआत सबको अपने घर से करनी होगी। जिला उद्योग एव उद्यम प्रोत्साहन केंद्र लखनऊ के उद्योग प्रबंधक गौरव मौर्या ने उपस्थित महिलाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए विभाग द्वारा संचालित ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से  बताया ।उन्होंने एक जनपद एक उत्पाद योजना पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी पन्नालाल सहायक कार्यक्रम अधिकारी किरन धस्माना मानसी इंस्टीट्यूट की निदेशक मुक्ता तिवारी उपस्थित थीं

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)