होम Delhi में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, सीएम केजरीवाल का बयान

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jul 15, 2021 08:06 PM

Delhi में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, सीएम केजरीवाल का बयान

Delhi में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, सीएम केजरीवाल का बयान

Delhi में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, सीएम केजरीवाल का बयान

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में काफी गिरवाट आई है और नये मामलों की संख्या 100 से भी कम हो गई है। फिर भी यहां के स्कूलों के फिर खुलने की अभी कोई संभावना नहीं है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक सवाल के जवाब में स्कूल खोलने की अनुमति देने से साफ इंकार किया। जब उनसे पूछा गया कि जिस तरह पड़ोसी राज्य में स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है, क्या आप भी स्कूलों को खोलने के बारे में सोच रहे हैं? इस पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अभी बिल्कुल नहीं। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ट्रेंड दिख रहा है कि थर्ड वेव आएगी, तो जब तक वैक्सीनेशन पूरा नहीं हो जाता, हम बच्चों के साथ रिस्क नहीं लेंगे।

आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोनावायरस के नए मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है, फिर भी दिल्ली सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 72 नए मामले सामने आए हैं और सिर्फ एक मरीज की मौत हुई है। दिल्ली में इस समय कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 671 है, जबकि कोरोना संक्रमण दर 0.1 फीसदी है। सक्रिय कोरोना मरीजों की दर लगातार चौथे दिन 0.04 फीसदी रही और रिकवरी रेट लगातार सातवें दिन 98.2 फीसदी रही।

वैसे, हाल ही में प्रदेश को अनलॉक करने की कोशिशों के तहत दिल्ली के स्कूलों में सभागारों और असेंबली हॉल को प्रशिक्षण और बैठक के उद्देश्य से इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है। दिल्ली सरकार ने भी एक बयान में कहा है कि वह अब स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने की तैयारी और योजना बना रही है।

वहीं, दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे ऐसे छात्र जो अब अपना नाम कटवा कर सरकारी स्कूलों में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें स्कूलों से ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बिना ट्रांसफर सर्टिफिकेट जमा कराए ही इन छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। इन छात्रों का ट्रांसफर सर्टिफिकेट शिक्षा विभाग के अधिकारी अपने स्तर पर उनके स्कूलों से ले लेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)