होम PAK सीमा पर तालिबान के हाथ लगा खजाना, मिल गए तीन अरब रुपये

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 15, 2021 08:32 PM

PAK सीमा पर तालिबान के हाथ लगा खजाना, मिल गए तीन अरब रुपये

PAK सीमा पर तालिबान के हाथ लगा खजाना, मिल गए तीन अरब रुपये

PAK सीमा पर तालिबान के हाथ लगा खजाना, मिल गए तीन अरब रुपये

अमेरिकी सेना की अफगानिस्तान से वापसी के बाद से ही तालिबान का कहर अपने चरम पर पहुंच चुका है। हालत ये हो गई है कि अब तालिबान ने पाकिस्तान से सटे अहम रणनीतिक बिंदु स्पिन बोल्डाक पर अपना नियंत्रण होने की घोषणा की है। इसी बीच पाकिस्‍तान सीमा के ही पास तालिबान आतंकियों के हाथ तीन अरब पाकिस्तानी रुपये का खजाना लगा है।

दरअसल, पाकिस्तान की 'जियो टीवी' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान के एक प्रवक्ता ने बताया है कि यह घटना कंधार जिले के बोल्डाक में पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर क्रॉसिंग पर बनी चेक पोस्ट की है। बताया गया कि ये पैसा अफगान सेना छोड़कर भाग गई थी जिस पर अब तालिबान का कब्‍जा हो गया है।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि यह सब तब हुआ जब तालिबानियों को अपनी तरफ आता देख अफगानिस्तान की सेना चेक पोस्ट छोड़कर भाग गई। तालिबान ने कंधार प्रांत में बसे कस्‍बे वेश पर कब्‍जा कर लिया है। इस स्पिन बोल्‍डाक और चमन तथा कंधार के बीच स्थित महत्‍वपूर्ण सड़क पर कब्‍जा होने के बाद वहां का कस्‍टम विभाग भी तालिबान के कब्‍जे में आ गया है।

इतना ही नहीं पाकिस्‍तान के सुरक्षा बलों ने भी इस स्थान पर तालिबानी कब्‍जे की पुष्टि की है। चौकी पर कब्जा करते ही तालिबान ने अफगानिस्तान का झंडा हटाया और अपना झंडा लगा दिया। इस चौकी को रणनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां से अफगानिस्तान और पाकिस्तान की बॉर्डर को आसानी से क्रॉस किया जा सकता है।

इस घटना के बाद अफगानिस्तान ने रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी किया कि वे मामले पर नजर बनाए हैं। उधर तालिबान के आतंकी अफगानिस्तान में अपना वर्चस्व बढ़ा रहे हैं। लगातार अफगानिस्तान के कई इलाकों में तालिबानी दहशतगर्दों के हमलों से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)