होम पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 15, 2021 07:53 PM

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

ई दिल्ली, 15 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की है। राष्ट्रपति भवन में ये बैठक हुई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विटर पर लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कई अहम मु्द्दों पर बात की है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति कोविंद के बीच ये मुलाकात संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले हुई है। चार दिन बाद 19 जुलाई से मानसून सत्र शुरू हो रहा है, जो 13 अगस्त तक चलेगा।

वाराणसी से लौटते ही राष्ट्रपति से मिले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर थे। यहां उन्होंने करीब 1500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। परियोजनाओं के उद्घाटन और अपने संबोधन के बाद शाम को वो वाराणसी से दिल्ली पहुंचे और इसके बाद फिर राष्ट्रपति से मिले।

वाराणसी में की सीएम योगी की तारीफ

वाराणसी में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि आज काशी के विकास से जुड़े 1500 करोड़ रुपए से अधिक परियोजनाओं का शिलन्यास और लोकार्पण करने का अवसर मुझे मिला लेकिन बीते कुछ महीने हम सभी के लिए बहुत मुश्किल भरे रहे। कोरोना वायरस के बदलते हुए और खतरनाक रूप ने पूरी ताकत के साथ हमला किया था। काशी सहित यूपी ने पूरे सामर्थ्य के साथ इतने बड़े संकट का मुकाबला किया। कोरोना से निपटने में उत्तर प्रदेश के प्रयास उल्लेखनीय हैं। देश का सबसे बड़ा प्रदेश जिसकी आबादी दुनिया के दर्जनों बड़े-बड़े देशों से भी ज्यादा हो, वहां कोरोना की दूसरी लहर को जिस तरह संभाला गया, कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका वो अभूतपूर्व है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)