होम NEET UG की परीक्षा 12 सितंबर को, कल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, ये है प्रक्रिया...

Alert Star Digital Team Jul 12, 2021 08:34 PM

NEET UG की परीक्षा 12 सितंबर को, कल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, ये है प्रक्रिया...

NEET UG की परीक्षा 12 सितंबर को, कल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, ये है प्रक्रिया...

NEET UG की परीक्षा 12 सितंबर को, कल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, ये है प्रक्रिया...

नीट (NEET UG) 2021 की परीक्षा देश भर में 12 सितंबर को आयोजित की जायेगी. इस संबंध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नीट 2021 की परीक्षा कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए आयोजित की जायेगी.

उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए अब अधिक शहरों में परीक्षा आयोजित की जायेगी. पहले 155 शहरों में परीक्षा होनी थी अब यह 198 शहरों में होगी. इसके साथ ही परीक्षा केंद्र भी बढ़ाये गये हैं 2020 में 3862 परीक्षा केंद्र थे.

कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन सही से हो यह सुनिश्चित करने के लिए परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पर ही मास्क दिये जायेंगे. प्रवेश और निकासी के वक्त समय की पाबंदी होगी. सेनेटाइजेश की व्यवस्था होगी और बिना संपर्क के रजिस्ट्रेशन होगा.

नीट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया यानी रजिस्ट्रेशन कल शाम यानी मंगलवार को 5 बजे से एनटीए की वेबसाइट के जरिये शुरू हो जायेगा. यह परीक्षा पहले एक अगस्त को आयोजित होनी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए रजिस्ट्रेशन स्थगित कर दिया गया था और परीक्षा तिथि भी स्थगित कर दी गयी थी, जिसे अब जारी कर दिया गया है और रजिस्ट्रेशन भी मंगलवार से शुरू होगा.

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी के साथ ही सरकार ने स्थगित परीक्षाओं को पुन: आयोजित करने की शुरुआत कर दी है. इसी क्रम में कुछ दिन पहले जेईई मेन तीसरे और चौथे सेशन के परीक्षाओं की तारीख घोषित की गयी है.

छह जुलाई को नयी तिथि घोषित की गयी जिसके अनुसार तीसरे सेशन की परीक्षा 20-25 जुलाई और चौथे सेशन की परीक्षा 27 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित की जायेगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)