होम पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 17 जुलाई को बैठक करेंगे अमित शाह
पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 17 जुलाई को बैठक करेंगे अमित शाह
नई दिल्ली: मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 जुलाई को पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस दौरान अन्य मुद्दों के साथ ही अंतर्राज्यीय सीमा विवाद का मामला भी उठने की संभावना है.
उन्होंने कहा कि बैठक में इन राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी शामिल होंगे. संगमा ने कहा, 'केंद्रीय गृह मंत्री ने हमें सूचित किया है कि वह 17 जुलाई को यहां के कन्वेंशन हॉल में पूर्वोत्तर राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे.'
उन्होंने कहा कि केंद्र ने इच्छा व्यक्त की है कि राज्यों के बीच अंतर्राज्यीय मुद्दों को 15 अगस्त को 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले सुलझा लिया जाए. संगमा ने कहा, '50 वर्षों से हम जटिल सीमा मुद्दों का समाधान नहीं कर पाए. वर्तमान में पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीतिक समझ है. हम इस मामले में उच्च स्तर पर चर्चा कर सकते हैं.'
संगमा ने कहा कि मेघालय की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान अमित शाह पूर्वोत्तर अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एनईएसएसी) मुख्यालय में एक बैठक भी करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री राज्य में कुछ परियोजनाओं का भी उद्घाटन भी करेंगे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।