होम कोरोना की तीसरी लहर की संभावना खत्म होने के बाद मध्यप्रदेश में खुलेंगे स्कूल,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 5, 2021 09:10 PM

कोरोना की तीसरी लहर की संभावना खत्म होने के बाद मध्यप्रदेश में खुलेंगे स्कूल,

कोरोना की तीसरी लहर की संभावना खत्म होने के बाद मध्यप्रदेश में खुलेंगे स्कूल,

कोरोना की तीसरी लहर की संभावना खत्म होने के बाद मध्यप्रदेश में खुलेंगे स्कूल,

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्कूल नहीं खोले जाएंगे। स्कूल तभी खोले जाएंगे जब कोरोना की तीसरी लहर की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाएगी। वहीं कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल स्कूलों में ट्यूशन फीस भी नहीं बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। बच्चों की सुरक्षा और तीसरी लहर की संभावनाओं के कारण स्कूल खोलने का फैसला नहीं ले रहे हैं। तीसरी लहर की संभावना खत्म हुई तो हम स्कूल खोलने पर विचार करेंगे। वहीं स्कूलों में ट्यूशन फीस इस साल नहीं बढ़ाई जाएगी।

प्रदेश के सभी कोविड प्रभारी मंत्री, अधिकारी, कर्मचारी एवं क्राइसिस मैनेजमेंट समूहों के सदस्यों को टीकाकरण एवं कोविड 19 की संभावित तीसरी लहर पर संबोधित करते हुए कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटीज़ की ज़िम्मेदारी खत्म नहीं हुई है। तीसरी लहर को देखते
हुए सरकार ज़रूरी दवाइयाँ का स्टॉक कर रही है। वहीं कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे है वहीं ऑक्सीजन टैंकर्स की व्यवस्था भी की जा रही है। वहीं बच्चों के लिए अलग से वॉर्ड बनाए जा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)