होम कोरोना की दूसरी लहर के बाद मनाली में पर्यटकों की बहार

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jul 5, 2021 08:39 PM

कोरोना की दूसरी लहर के बाद मनाली में पर्यटकों की बहार

कोरोना की दूसरी लहर के बाद मनाली में पर्यटकों की बहार

कोरोना की दूसरी लहर के बाद मनाली में पर्यटकों की बहार

कोरोना संक्रमण के मामले घटने और सरकार से कोविड-19 पाबंदियों में छूट मिलने के बाद मनाली, शिमला, मसूरी जैसे हिल स्टेशन पर्यटकों से गुलजार हैं। बड़ी संख्या में लोग हिल स्टेशन का रुख कर रहे हैं। इससे पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के चेहरों पर काफी समय बाद खुशी लौटी है, लेकिन बहुत से लोग भीड़भाड़ के दृश्य देखकर कोविड-19 की तीसरी लहर की चेतावनी दे रहे हैं।

कोरोना वायरस की संक्रमण दर में कमी आने के बाद कई प्रदेशों में पाबंदियां हटने के बाद हजारों की संख्या में सैलानी पर्यटन स्थलों की सैर करने पहुंच रहे हैं। मनाली में भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मनाली की प्राकृतिक खूबसूरती का पर्यटकों ने आनंद भी उठाया, लेकिन इंटरनेट पर मनाली में पर्यटकों की भीड़ वाली जो तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है वह थोड़ी सी डरावनी भी है।

पिछले कुछ दिनों में मनाली के होटल्स में पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर मनाली की भीड़भरी गलियों को देखकर बहुत से लोगों ने अपनी चिंता जाहिर की है। साथ ही इंटरनेट पर उबाल आ गया है। सोशल मीडिया पर कई लोग इस भीड़ को लेकर चिंता जता रहे हैं तो दूसरी ओर बहुत से लोगां ने फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)