होम एलोपैथी विवाद: बाबा रामदेव ने दर्जनों FIR के मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की अर्जी

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jul 5, 2021 08:34 PM

एलोपैथी विवाद: बाबा रामदेव ने दर्जनों FIR के मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की अर्जी

एलोपैथी विवाद: बाबा रामदेव ने दर्जनों FIR के मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की अर्जी

एलोपैथी विवाद: बाबा रामदेव ने दर्जनों FIR के मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की अर्जी

नई दिल्ली. योग गुरु बाबा रामदेव ने एलोपैथी पर उनके विवादित बयान के बाद अलग-अलग राज्यों में दर्जनों एफआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. योग गुरु रामदेव की ओर से याचिका से जुड़े तमाम दस्तावेज और सीडी सुप्रीम कोर्ट में देर रात जमा कराई गईं. सुप्रीम कोर्ट अब याचिका पर एक हफ्ते बाद सुनवाई करेगा. चीफ जस्टिस एन वी रमना ने सोमवार को सुनवाई के दौरान कहा कि उन्हें कल रात 11 बजे ही रामदेव की ओर से भारी संख्या में दस्तावेज और सीडी मिले हैं, इसलिए उनको देखने में समय लगेगा और वो अगले हफ्ते सुनवाई करेंगे.

 

एलोपैथी पर बयान देने के कारण दर्ज हुई अलग-अलग FIR को दिल्ली ट्रांसफर करने की योग गुरु रामदेव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की. वहीं दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर बाबा रामदेव की अर्जी का विरोध किया है. एसोसिएशन ने अपनी अर्जी में कहा है कि बाबा रामदेव को कोई भी राहत नहीं दी जानी चाहिए. याचिका में कहा गया है कि रामदेव ने एलोपैथी की छवि इसलिए खराब की ताकि वो अपनी दवा "कोरोनिल" को बढ़ावा दिला सकें.


 

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने अर्जी में इस मामले में खुद को पक्षकार बनाने की मांग भी की है. दरअसल बाबा रामदेव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर एलोपैथी/डॉक्टर को लेकर दिए उनके बयान को लेकर अलग-अलग राज्यों में दर्ज हुई FIR पर रोक लगाने की मांग की है. इसके साथ ही सभी मामलों का ट्रायल दिल्ली शिफ्ट करने की भी मांग की है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव को कहा था कि जो कुछ भी उन्होंने एलोपैथी और डॉक्टरों के लिए कहा है, उसे अदालत में दाखिल करें.


 

पिछली तारीख पर चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच से सुनवाई के दौरान रामदेव के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा था स्वामी रामदेव एक पब्लिक फिगर हैं और उन्होंने डॉक्टरों को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. रोहतगी ने कहा, 'रामदेव को लेकर देशभर में विभिन्न FIR दर्ज कर दी गई है. हम यह चाहते हैं कि इन सबको एक साथ कर दिया जाए और उनको दिल्ली ट्रांसफर किया जाए.' रामदेव ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से पटना और रायपुर में दर्ज FIR को दिल्ली ट्रांसफर करने की भी मांग की है. फिलहाल इन मामलों में किसी कार्रवाई पर रोक लगाने की भी मांग याचिका में की गई है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)