होम यूपी पंचायत चुनाव में भाजपा की बंपर जीत, पीएम मोदी बोले- जनता का आशीर्वाद
यूपी पंचायत चुनाव में भाजपा की बंपर जीत, पीएम मोदी बोले- जनता का आशीर्वाद
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार जीत को विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता का आशीर्वाद करार दिया है।
प्रधानमंत्री ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ''यूपी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है।
यूपी सरकार और भाजपा संगठन को इसके लिए हार्दिक बधाई।'' उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष की 75 में से 67 सीटों पर अपना परचम लहराया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।