होम ओमप्रकाश चौटाला तिहाड़ जेल से रिहा, बोले- गरीबों के लिए लड़ता रहूंगा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 2, 2021 09:12 PM

ओमप्रकाश चौटाला तिहाड़ जेल से रिहा, बोले- गरीबों के लिए लड़ता रहूंगा

ओमप्रकाश चौटाला तिहाड़ जेल से रिहा, बोले- गरीबों के लिए लड़ता रहूंगा

ओमप्रकाश चौटाला तिहाड़ जेल से रिहा, बोले- गरीबों के लिए लड़ता रहूंगा

हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में दस साल की सजा काटने के बाद इंडियन नेशनल लोक दल (आईएलएनडी) प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला को शुक्रवार को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया. दिल्ली से लगी हरियाणा की सीमा पर चौटाला की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर और ढोल-नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया.

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वह किसानों और गरीबों के लिए लड़ते रहेंगे. चौटाला (86) पैरोल पर रिहा थे और शुक्रवार को वह औपचारिकताएं पूरी करने के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे थे, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.

महानिदेशक (दिल्ली कारागार) संदीप गोयल ने बताया, ''जरूरी औपचारिकताओं के बाद उन्हें (चौटाला) रिहा कर दिया गया.'' पिछले माह दिल्ली सरकार ने एक आदेश जारी किया था और कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जेलों में भीड़-भाड़ कम करने के लिए ऐसे कैदियों को छह माह की विशेष छूट दी थी जिन्होंने दस वर्ष की अपनी सजा के साढ़े नौ वर्ष पूरे कर लिए हैं. अधिकारियों ने बताया कि चूंकि चौटाला ने अपनी सजा के नौ वर्ष नौ माह पूरे कर लिए थे तो वह रिहा होने के हकदार थे.

गौरतलब है कि चौटाला को शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 2013 में जेल की सजा हुई थी. कोविड-19 महामारी के कारण वह 26 मार्च 2020 से आपात पैरोल पर थे और उन्हें 21 फरवरी 2021 को आत्मसमर्पण करना था. एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने पूर्व में बताया था कि उच्च न्यायालय ने चौटाला की पैरोल बढ़ा दी थी.

चौटाला, उनके बेटे अजय चौटाला और 53 अन्य लोगों को वर्ष 2000 में 3,206 जूनियर बेसिक शिक्षकों की गैर कानूनी तरीके से भर्ती मामले में दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई थी. जनवरी 2013 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत द्वारा इन सभी को अलग-अलग अवधि की सजा सुनाई गई.

जेल से रिहाई के बाद चौटाला को उनके पोते करण चौटाला उनके गुरुग्राम स्थित आवास पर ले गए. गुरुग्राम सीमा पर चौटाला की कार के पहुंचने पर आईएनएलडी के कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया और ढोल की थाप पर डांस किया और मिठाइयां बांटी. हरियाणा के विभिन्न इलाकों में आईएनएलडी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं के साथ संक्षिप्त बातचीत में चौटाला ने कहा कि वह किसानों और गरीबों के लिए लड़ते रहेंगे.

चौटाला के स्वागत के लिए जमा हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली की सीमाओं के पास केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन स्थल का दौरा करेंगे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि उनकी रिहाई से कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)