होम मुकेश सहनी ने किया यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान, लखनऊ में खोला पार्टी दफ्तर

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 2, 2021 08:45 PM

मुकेश सहनी ने किया यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान, लखनऊ में खोला पार्टी दफ्तर

मुकेश सहनी ने किया यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान, लखनऊ में खोला पार्टी दफ्तर

मुकेश सहनी ने किया यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान, लखनऊ में खोला पार्टी दफ्तर

यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में बिहार के मंत्री 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी ने भी ताल ठोक दी है. शुक्रवार को मुकेश सहनी ने गोमतीनगर में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ कर निषाद समाज की सरकार बनाने के लिए हुंकार भरी.

 

बिहार में पशुधन एवं मत्स्य संसाधन विभाग मंत्री मुकेश सहनी ने यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए ऐलान किया. उन्होंने कहा कि कल वह प्रेस कांफ्रेंस करके यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में विकासशील इंसान पार्टी की रणनीति की घोषणा करेंगे. मुकेश सहनी के साथ बिहार की एक मंत्री सुवर्णा भी आईं हैं. इस दौरान पार्टी के यूपी अध्यक्ष चौधरी लोटन राम निषाद समेत अन्य पदाधिकारी और हज़ारों समर्थक मौजूद रहे.

 

निषाद समाज की सत्ता में भागीदारी का आया वक्त

 

मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद समाज हमेशा से कमजोर, पिछड़ा और उपेक्षित रहा है. अब समाज और सत्ता में अपनी उपस्थिति और भागीदारी दर्ज कराने का वक्त आ गया है. उन्होंने दावा किया कि यूपी की जनसंख्या में 18 प्रतिशत निषाद हैं और 150 से ज्यादा सीटों पर निषाद समाज का प्रभाव है. इन सीटों पर हार-जीत निषाद के वोटों से ही तय होती है.

 

आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं- सहनी

 

मुकेश सहनी ने कहा कि अगर निषाद समाज को आरक्षण नहीं मिलेगा तो उनकी पार्टी किसी से गठबंधन नही करेगी. पार्टी से जुड़ने के लिए मुकेश सहनी ने एक टोल फ्री नम्बर भी जारी किया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)