होम CM श्री योगी आदित्यनाथ आज सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन में छात्रों के साथ करेंगे वृक्षारोपण

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 30, 2021 09:40 PM

CM श्री योगी आदित्यनाथ आज सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन में छात्रों के साथ करेंगे वृक्षारोपण

CM श्री योगी आदित्यनाथ आज सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन में छात्रों के साथ करेंगे वृक्षारोपण

CM श्री योगी आदित्यनाथ आज सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन में छात्रों के साथ करेंगे वृक्षारोपण

लखनऊ, 30 जून। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ कल 1 जुलाई, वृहस्पतिवार को प्रातः 9.30 बजे सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन में सी.एम.एस. के 55,000 छात्रों के पाँच प्रतिनिधि छात्रों के साथ वृक्षारोपण कर प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ करेंगे। इस अभियान के अन्तर्गत 1 जुलाई से 31 अक्टूबर तक 30 करोड़ पौधे रोपे जाने का लक्ष्य है। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के ये पाँच छात्र विद्यालय के 55,000 छात्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे एवं हरी-भरी धरती का अलख जगायेंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा की अगुवाई में आयोजित इस वृक्षारोपण समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद्, समाजसेवी व प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक एवं सी.एम.एस. के सभी कैम्पसों की प्रधानाचार्यायें भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।

            श्री शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के उपरान्त सी.एम.एस. के अन्य सभी कैम्पसों में वृक्षारोपण किया जायेगा जिसमें आॅक्सीजन की मात्रा में वृद्धि करने वाले पौधे विशेष रूप से रोपित किये जायेंगे। सी.एम.एस. पर्यावरण संरक्षण हेतु छात्रों व युवाओं को जागरूक करने में सतत् प्रयासरत है एवं पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता अभियानों में विद्यालय के छात्र सदैव अग्रणी रहे हैं। सी.एम.एस. का मानना है कि पर्यावरण संवर्धन हेतु लोगों के विचारों एवं जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन बहुत जरूरी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)