होम राजस्थान के मंत्री का दावा: देश में कोई ईमानदार तहसीलदार नहीं, जो हैं वो भी रिश्वत लेते हैं

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jun 30, 2021 08:33 PM

राजस्थान के मंत्री का दावा: देश में कोई ईमानदार तहसीलदार नहीं, जो हैं वो भी रिश्वत लेते हैं

राजस्थान के मंत्री का दावा: देश में कोई ईमानदार तहसीलदार नहीं, जो हैं वो भी रिश्वत लेते हैं

राजस्थान के मंत्री का दावा: देश में कोई ईमानदार तहसीलदार नहीं, जो हैं वो भी रिश्वत लेते हैं

राजस्थान के उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि देशभर में तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों और पटवारियों के बीच दो फीसदी रिश्वत लेने की प्रथा है। मीणा ने मंगलवार को बूंदी में एक जन सुनवाई के दौरान कहा, 'भारत में कहीं भी एक ईमानदार तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारी नहीं मिल सकता। मैं छठी बार विधायक हूं और तीसरी बार मंत्री हूं... कई तहसीलदार, नायब तहसीलदार प्रतिनियुक्त थे, वे हमेशा दो फीसदी (रिश्वत) लेते हैं।'

उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य सत्येश शर्मा की ओर से तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) प्रीतम कुमारी मीणा को प्रतीक्षित तैनाती आदेश (एपीओ) मिलने का मुद्दा उठाए जाने के बाद मंत्री की ओर से यह प्रतिक्रिया सामने आई है। इस बीच पार्टी के बूंदी शहर के अध्यक्ष देवराज गोचर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी आशीष गुप्ता के खिलाफ उनकी शिकायतों को कथित रूप से नहीं सुनने के लिए मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी की।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि वे भविष्य में कभी भी बूंदी जिले के प्रभारी परसादी लाल मीणा को जिले का दौरा नहीं करने देंगे।

बाड़मेर में सहायक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को सिवाना (बाड़मेर) में जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता को एक शख्स से 10,500 रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी की ओर से शिकायत की गई थी कि सहायक अभियंता प्रतापाराम नया ट्रांसफार्मर लगाने की एवज में 10,500 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। उन्होंने बताया कि एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद बुधवार को आरोपी सहायक अभियंता प्रतापाराम को परिवादी से रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सोनी के मुताबिक, आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)