होम बिहारः पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे बने इंटरनेशनल कथावाचक, वृंदावन से इंग्लैंड तक कार्यक्रम

Alert Star Digital Team Jun 29, 2021 08:08 PM

बिहारः पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे बने इंटरनेशनल कथावाचक, वृंदावन से इंग्लैंड तक कार्यक्रम

बिहारः पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे बने इंटरनेशनल कथावाचक, वृंदावन से इंग्लैंड तक कार्यक्रम

बिहारः पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे बने इंटरनेशनल कथावाचक, वृंदावन से इंग्लैंड तक कार्यक्रम

पुलिस की नौकरी छोड़ने और राजनीति में असफल होने के बाद अब कथावाचक बन चुके बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडे इंटरनेशनल ब्रांड बन चुके हैं.

हाल के दिनों में देश के कई लोगों ने पूर्व डीजीपी का कथावाचक अवतार देखा है जो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है.

पिछले दिनों गुप्तेश्वर पांडे अयोध्या में कुछ दिन रहे और इस दौरान उन्होंने कथा वाचन किया जिसके बाद उनका यह नया अवतार लोगों की नजर में आया.

गुप्तेश्वर पांडे अपने कथा वाचन को लेकर अब काफी पॉपुलर हो गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि कथावाचक के रूप में अब गुप्तेश्वर पांडे की मांग देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हो रही है.

हालांकि, गुप्तेश्वर पांडे का मानना है कि अध्यात्म की ओर उनका झुकाव पुलिस सेवा के दौरान से ही रहा है मगर अब वह 24X7 अध्यात्म को दे रहे हैं.

अगले कुछ महीने बेहद व्यस्त हूंः गुप्तेश्वर

आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि आने वाले कुछ महीनों में वह बेहद व्यस्त हैं. देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी उनके कथावाचन का कार्यक्रम लगा हुआ है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)