होम सरकार की घेराबंदी: तेल की बढ़ती कीमतों को कांग्रेस बनाएगी चुनावी मुद्दा,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 28, 2021 09:04 PM

सरकार की घेराबंदी: तेल की बढ़ती कीमतों को कांग्रेस बनाएगी चुनावी मुद्दा,

सरकार की घेराबंदी: तेल की बढ़ती कीमतों को कांग्रेस बनाएगी चुनावी मुद्दा,

सरकार की घेराबंदी: तेल की बढ़ती कीमतों को कांग्रेस बनाएगी चुनावी मुद्दा,

लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कांग्रेस ने अब सरकार को घेरना शुरू किया है। कांग्रेस की योजना है कि पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों में तेल की बेहताशा कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा जाए। इसकी पूरी भूमिका बनने लगी है।

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कई बिंदुओं पर केंद्र सरकार से सवाल किए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बढ़ती हुई पेट्रोल और डीजल की कीमतें लोगों की कमर तोड़ रही है। इसलिए इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा कर सवाल तो पूछना ही चाहिए।

आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार न सिर्फ कोरोना बल्कि देश में बढ़ती हुई महंगाई और खास तौर पर डीजल और पेट्रोल की कीमतों पर लगाम लगाने में फेल रही है। बीते कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल की बढ़ रहीं कीमतें निश्चित तौर पर लोगों को परेशान कर रही हैं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। कई राज्यों में तो पेट्रोल 100 रुपये लीटर से भी ज्यादा महंगा बिक रहा है।

सभी राज्यों में होंगे विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस ने बढ़े हुए डीजल और पेट्रोल की कीमतों का विरोध करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारियां की हैं। खासतौर से जिन राज्यों में चुनाव होना है और भाजपा शासित सरकारें हैं वहां पर इसके विरोध करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सूचित किया जा चुका है। सभी राज्यों के प्रदेश कार्यकारिणी ने जिला तहसील ब्लाक और छोटे शहरों से लेकर गांव स्तर तक पर अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से पेट्रोल और डीजल के विरोध के लिए न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि जहां पर आवश्यक हो वहां पर सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए विरोध करने के लिए कहा गया है। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन बंसल कहते हैं कि केंद्र सरकार बढ़ी हुई डीजल और पेट्रोल की कीमतों को रोकने में नाकाम रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)