होम प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की
प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में अधिकारियों ने देश में टीकाकरण की प्रगति पर प्रधानमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। प्रधानमंत्री को उम्रवार टीकाकरण कवरेज के बारे में बताया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी को अधिकारियों की ओर से विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और आम लोगों के बीच टीकाकरण कवरेज के बारे में बताया गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।