होम PM मोदी का मंदिर मंथन, CM योगी अयोध्या के विकास का पेश करेंगे विजन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 25, 2021 08:50 PM

PM मोदी का मंदिर मंथन, CM योगी अयोध्या के विकास का पेश करेंगे विजन

PM मोदी का मंदिर मंथन, CM योगी अयोध्या के विकास का पेश करेंगे विजन

PM मोदी का मंदिर मंथन, CM योगी अयोध्या के विकास का पेश करेंगे विजन

इन पंक्तियों के साथ श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया वह आज भी प्रासंगिक है। सुंदरकांड की इन पंक्तियों का भावार्थ है- लंका की ओर जाते समय हनुमान्‌जी को मैनाक पर्वत ने थोड़ी देर अपने ऊपर विश्राम करने का आमंत्रण दिया। भक्ति और कर्मनिष्ठा से भरे हुए हनुमान जी ने पर्वत को हाथ से छू कर प्रणाम किया और कहा- श्री रामचंद्रजी का काम किए बिना मुझे विश्राम कहाँ? 5 अगस्त 2020 को राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की नींव रखी, जिसके बाद से ही निरंतर वो राम काज में लगे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का हाल जानेंगे। पीएम मोदी के साथ सीएम योगी की वर्चुअल मीटिंग होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम योगी अयोध्या के विकास पर विजन पेश करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी को अयोध्या में हो रहे आधुनिकीकरण, सड़कों, बुनियादी ढांचे, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, लंबित परियोजनाओं सहित विकास अन्य कार्यों का विजन पेश करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा इस बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी रह सकते हैं। इसके अलावा वित्त मंत्री सुरेश खना, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, पर्यटन मंत्री नील कंठ तिवारी, सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह भी होंगे बैठक में शामिल हो सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)