होम श्रीलंका की नेवी ने तमिलनाडु के मछुआरों पर बरसाईं गोलियां, बाल-बाल बचे

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jun 25, 2021 08:27 PM

श्रीलंका की नेवी ने तमिलनाडु के मछुआरों पर बरसाईं गोलियां, बाल-बाल बचे

श्रीलंका की नेवी ने तमिलनाडु के मछुआरों पर बरसाईं गोलियां, बाल-बाल बचे

श्रीलंका की नेवी ने तमिलनाडु के मछुआरों पर बरसाईं गोलियां, बाल-बाल बचे

रामेश्वरम: श्रीलंका की नेवी के जवानों द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों पर गोली चलाने की खबर सामने आई है। रिपोर्टस के मुताबिक, तमिलनाडु के 9 मछुआरे पाक जलडमरूमध्य से मछली पकड़ने के बाद लौट रहे थे कि इसी दौरान श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने उन पर कथित रूप से गोली चला दी, हालांकि इस घटना में वे बाल-बाल बच गए। मछुआरों के प्रतिनिधि और अरोकियाम ने रामेश्वरम में बताया कि श्रीलकाई नौसेना द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 4 नौकाओं को नुकसान पहुंचा है जिन पर मछुआरे सवार थे। इसके अलावा 2 नावों से एक-एक गोली बरामद की गई है।

'हाल ही में तीसरी बार चलाई गोली'

पेशे से मछुआरे अरोकियाम ने कहा, 'सौभाग्य से हम सभी 9 लोग बाल बाल बच गए।' मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें मछुआरों से यह शिकायत मिली है और उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। मछुआरों के प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि उन्हें लंका की गोलियां का सामना करना पड़ा और वहां की नौसेना ने हवा में भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि 200 नौकाओं में सवार होकर 1500 लोग गुरुवार को मछली पकड़ने निकले थे। अरोकियाम का कहना था कि हाल के समय में यह तीसरा मौका है जब नौसेना ने गोली चलाई है जबकि वह भारतीय क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। उन्होंने बताया कि नौका से बरामद दो गोलियां विभाग के अधिकारियों को सौंप दी गयी हैं।

'नौका की तस्वीर हो रही है वायरल'
इस बीच गोली से छलनी नौका की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। राज्यसभा सांसद अंबुमणि रामदास ने इस मामले को उठाते हुए ट्वीट किया, 'हालांकि, नौ मछुआरे सौभाग्य से बाल-बाल बच गये, उनकी नौकाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। केंद्र सरकार को इसकी निंदा करनी चाहिए और क्षतिग्रस्त नौकाओं के लिए मुआवजा मिलना चाहिए।' गोलीबारी की घटना की निंदा करते हुए रामदास ने कहा कि केंद्र को इस तरह की घटना अब बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए। रामनाथपुरम के सांसद के नवास कानी ने इस बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिख कर उचित कदम उठाने की मांग की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)