होम पीजी मेडिकल की अंतिम वर्ष की परीक्षा स्थगित करने से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jun 18, 2021 09:20 PM

पीजी मेडिकल की अंतिम वर्ष की परीक्षा स्थगित करने से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार

पीजी मेडिकल की अंतिम वर्ष की परीक्षा स्थगित करने से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार

पीजी मेडिकल की अंतिम वर्ष की परीक्षा स्थगित करने से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मेडिकल यूनिवर्सिटीज को पोस्ट ग्रेजुएशन की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं रद या स्थगित करने के निर्देश देने से इन्कार कर दिया। इन परीक्षाओं को इस आधार पर रद या स्थगित करने की मांग की गई थी कि परीक्षार्थी डाक्टर कोरोना महामारी से जुड़ी ड्यूटी में व्यस्त हैं।

जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस एमआर शाह की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि परीक्षाएं कराने या स्थगित करने के बारे में वे सभी यूनिवर्सिटीज को कोई सामान्य आदेश जारी नहीं कर सकते।

शीर्ष अदालत ने कहा कि नेशनल मेडिकल काउंसिल अप्रैल में पहले ही एक एडवाइजरी जारी कर चुकी है जिसमें यूनिवर्सिटीज से कहा गया था कि अंतिम वर्ष की परीक्षाओं की तिथियां घोषित करते समय वे कोरोना स्थितियों का ध्यान रखें।

पीठ ने कहा, 'जहां संभव था वहां हमने हस्तक्षेप किया, जैसे नई दिल्ली स्थित एम्स द्वारा आयोजित आइएनआइ सीईटी परीक्षा एक महीने के लिए स्थगित करना। वहां हमने पाया कि छात्रों को तैयारी के लिए उचित समय दिए बिना परीक्षा की तिथि तय करने का कोई तार्किक कारण नहीं था।' शीर्ष अदालत 29 डाक्टरों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)