होम जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़ने पर कपिल सिब्बल बोले, मेरे साथ यह मरने के बाद ही संभव...
जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़ने पर कपिल सिब्बल बोले, मेरे साथ यह मरने के बाद ही संभव...
नई दिल्लीः कांग्रेस के कई राज्य में उठापटक जारी है। पंजाब में सीएम अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच घमासान जारी है।
इस बीच कई बड़े नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व सांसद और राहुल गांधी टीम के अहम सदस्य जितिन प्रसाद ने भाजपा ज्वाइन कर ली। प्रसाद केंद्र में मंत्री रह चुके हैं।
जितिन के कांग्रेस छोड़ने के बाद अंदरूनी कलह को लेकर एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने भाजपा में जाने से साफ इंकार कर दिया। सिब्बल ने कहा कि हम सच्चे कांग्रेसी हैं। ऐसा उनके मरने के बाद ही हो सकता है। हो सकता है कि अगर कांग्रेस नेतृत्व मुझे जाने के लिए कहता है, तो मैं उस आधार पर पार्टी छोड़ने के बारे में सोच सकता हूं, लेकिन बीजेपी में शामिल नहीं होऊंगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।