होम छात्रों ने लगावाया चीन का कोराना टीका, फिर भी नहीं मिल पाया वहां का वीजा- केन्द्र सरकार

Alert Star Digital Team Jun 10, 2021 09:04 PM

छात्रों ने लगावाया चीन का कोराना टीका, फिर भी नहीं मिल पाया वहां का वीजा- केन्द्र सरकार

छात्रों ने लगावाया चीन का कोराना टीका, फिर भी नहीं मिल पाया वहां का वीजा- केन्द्र सरकार

छात्रों ने लगावाया चीन का कोराना टीका, फिर भी नहीं मिल पाया वहां का वीजा- केन्द्र सरकार

भारत ने गुरुवार को चीन से भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से चीन में काम करने वाले या अध्ययन करने वालों को उस देश की यात्रा करने की अनुमति देने के लिए कहा. भारत ने कहा कि आवश्यक दो-तरफा यात्रा की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए, विशेष रूप से इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि चीनी नागरिक भारत की यात्रा कर पा रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह भारतीय नागरिकों के लिए चीन की यात्रा फिर से शुरू करने के लिए चीनी पक्ष के संपर्क में है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''हम जहां सुरक्षा सुनिश्चित करने और कोविड संबंधित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता को स्वीकार करते हैं, आवश्यक दो-तरफ़ा यात्रा की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए, विशेष रूप से इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि चीन के नागरिक भारत की यात्रा कर पा रहे हैं.''

 

उन्होंने कहा कि चीन के नागरिक सीधे संपर्क के अभाव के बावजूद भारत की यात्रा करने में सक्षम हैं. उन्होंने कहा, ''हालांकि, भारतीय नागरिकों के लिए पिछले नवंबर से चीन की यात्रा करना संभव नहीं है क्योंकि चीनी पक्ष ने मौजूदा वीजा को निलंबित कर दिया है.'' प्रवक्ता ने कहा, ''हम भारतीय नागरिकों द्वारा चीन की यात्रा को जल्द से जल्द फिर से शुरू कराने के लिए चीनी पक्ष के संपर्क में हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो वहां काम करते हैं या पढ़ते हैं.''

 

बागची ने कहा कि इस साल मार्च में, चीनी दूतावास ने चीन निर्मित टीके लेने वालों के लिए वीजा की सुविधा के बारे में एक अधिसूचना जारी की. बागची ने कहा, ''यह समझा जाता है कि कई भारतीय नागरिकों ने इस तरह से टीका लगाने के बाद चीनी वीजा के लिए आवेदन किया है, लेकिन अभी तक उन्हें वीजा जारी नहीं किया गया है. चूंकि इन भारतीय नागरिकों ने स्पष्ट रूप से चीनी पक्ष द्वारा निर्धारित आवश्यकताओं को पूरा किया है, हम आशा करते हैं कि चीनी दूतावास उन्हें जल्द ही वीजा जारी करेगा.''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)