होम महाराष्ट्र में सामने आए 12207 नए मामले, 393 संक्रमितों की मौत
महाराष्ट्र में सामने आए 12207 नए मामले, 393 संक्रमितों की मौत
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब खत्म होती नजर आ रही है। हालांकि गुरुवार को सामने आए आंकड़ों ने सबकी चिंता और बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से छह हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जो अबतक का एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार को और तेज करने के लिए केंद्र सरकार ने अब इस अभियान को पूरी तरह से अपने हाथ में ले लिया है। केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसके मुताबिक अब राज्य को वैक्सीन भी केंद्र सरकार देगी और वो भी मुफ्त। वहीं 21 जून से 18+ लोगों को फिर से वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सवाल किया है कि 21 जून के बाद वैक्सीन कैसे मिलेगी, क्योंकि वैक्सीन की भारी कमी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।