होम कोरोना की डेल्टा स्ट्रेन से लड़ने में कम प्रभावी है फाइजर की वैक्सीन

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jun 4, 2021 09:11 PM

कोरोना की डेल्टा स्ट्रेन से लड़ने में कम प्रभावी है फाइजर की वैक्सीन

कोरोना की डेल्टा स्ट्रेन से लड़ने में कम प्रभावी है फाइजर की वैक्सीन

कोरोना की डेल्टा स्ट्रेन से लड़ने में कम प्रभावी है फाइजर की वैक्सीन

कोरोना की दूसरी लहर में मची तबाही के बाद सरकार का फोकस कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार पर है। केंद्र और राज्य सरकारी चाहती हैं कि जल्ज से जल्द लोगों को वैक्सीन लगाकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को मजबूत किया जा सके, लेकिन द लांसेट मैगजीन की ताजा रिपोर्ट चौंकने वाली है। फाइजर के कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रहे भारतीयों के लिए इसे बुरी खबर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। द लांसेट मैगजीन के एक रिसर्च में ये पाया गया है कि फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन भारत में पाए गए कोरोना वायरस के स्ट्रेन डेल्टा (बी.1.617.2) पर कम प्रभावशाली साबित हो रहा है।

फाइजर के वैक्सीन पर उठे सवाल

द लांसेट की रिपोर्ट के मुताबिक फाइजर की वैक्सीन कोरोना वायरस के डेल्टा स्ट्रेन से लड़ने के लिए कम प्रभावशाली है। रिपोर्ट के मुताबिक फाइजर वैक्सीन डेल्टा स्वरूप से लड़ने के लिए कम एंटीबॉडी पैदा कर पा रहा है। यही नहीं एंटीबॉडीज डेवलप करने के लिए उम्र का फैक्टर भी काम कर रहा है, यानी डेल्टा से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बढ़ती उम्र के साथ कमजोर होता जा रहा है और ये लेवल समय के साथ लगातार गिरता हुआ भी देखा गया है।

लांसेट की रिपोर्ट में उठे सवाल

लांसेट की रिपोर्ट में जिक्र है कि फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन की सिंगल डोज भी डेल्टा स्ट्रेन से लड़ने के लिए नाकाफी है। इसका मतलब है कि सिर्फ एक खुराक से लोगों में डेल्टा से लड़ने के लिए जरूरी एंटीबॉडी पैदा हो जाए इसकी संभावना कम है जबकि कोरोना वायरस के ही पहले स्ट्रेन अल्फा से लड़ने के लिए एंडीबॉडी जेनरेट कर पा रहा है। ब्रिटेन के फ्रांसिस क्रीक इंस्टीट्यूट में रिसर्चर्स ने अध्ययन किया और पाया कि किसी वैक्सीन के लिए एंटीबॉडी का स्तर विकसित करना ही टीके को प्रभावशाली नहीं बनाता बल्कि इसके लिए संभावित रोगियों पर भी अध्ययन किया जाना चाहिए था। शोधकर्ताओं ने कोरोना से लड़ने के लिए तैयार फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन की एक या दोनों डोज़ ले चुके 250 लोगों पर रिसर्च किया था। इसमें पहली डोज लेने वालों पर तीन महीने बाद तक एंटीबॉडी का क्या असर रहा ये भी अध्ययन किया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)