होम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः एक्शन में मायावती

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 3, 2021 08:15 PM

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः एक्शन में मायावती

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः एक्शन में मायावती

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः एक्शन में मायावती

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता लालजी वर्मा और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में बृहस्पतिवार को दल से निकाल दिया गया।

बसपा द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक आंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से विधायक लालजी वर्मा और आंबेडकरनगर के ही अकबरपुर क्षेत्र से विधायक और बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर को हाल में संपन्न पंचायत चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में तत्काल प्रभाव से बसपा से निष्कासित कर दिया गया है।

बयान के मुताबिक लालजी वर्मा की जगह अब आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से बसपा विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली अब विधानसभा में बसपा के नेता होंगे। उसके मुताबिक पार्टी के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे भविष्य में लालजी वर्मा और राम अचल राजभर को पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाएं और ना ही भविष्य में यह दोनों बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ पाएंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)