होम डोवेन कॉनवे ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स पर डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 3, 2021 08:13 PM

डोवेन कॉनवे ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स पर डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

डोवेन कॉनवे ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स पर डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

डोवेन कॉनवे ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स पर डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Eng vs NZ: न्यूजीलैंड टेस्ट टीम के ओपनर बल्लेबाज डोवेन कॉनवे के टेस्ट करियर का आगाज इससे बेहतर शायद ही हो सकता था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ की और ऐसी पारी खेल दी कि जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। रिकॉर्ड्स के लिहाज से तो उनकी पारी लाजवाब रही ही साथ ही उन्होंने जिस तरह का धैर्य और अनुशासन अपनी बल्लेबाजी में इंग्लिश टीम की गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ दिखाया इससे साबित हो गया कि वो न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए लंबी रेस के घोड़े हैं।

लॉर्ड्स पर डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने डोवेन

डोवेन ने लॉर्ड्स पर अपने डेब्यू टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाकर अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करवा लिया। इस मैदान पर आज तक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में डेब्यू करते हुए पहली पारी में किसी भी बल्लेबाज ने दोहरा शतक नहीं लगाया था। इसके अलावा वो इंग्लैंड में टेस्ट में डेब्यू करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बनने की उपलब्धि भी हासल कर ली। डोवेन ने ये कमाल कर दिखाया और साबित कर दिया कि उनमें कितनी प्रतिभा है। उन्होंने 347 गेंदों का सामना करते हुए 200 रन बनाए और अपनी पारी के दौरान 22 चौके और एक छक्का जड़ा। उन्होंने अपना दोहरा शतक छक्का लगाकर पूरा किया। डोवेन की इस पारी के दम पर न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 378 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की तरफ से डोवेन के अलावा हेनरी निकोलस ने 61 रन की पारी खेली जबकि टॉम लाथम ने 23 रन बनाए। कप्तान केन विलियमसन ने 13 रन जबकि रोस टेलर ने 14 रन की पारी खेली। इनके अलावा अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। इंग्लैंड की तरफ से ओली रॉबिनसन ने चार जबकि मार्क वुड ने तीन तो वहीं जेम्स एंडरसन ने दो सफलता हासिल की।

डोवेन न्यूजीलैंड की तरफ से डेब्यू टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले साल 1999 में मैथ्यूसिंक्लेयर ने ये कमाल किया था। कमाल की बात ये है कि, इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना दोहरा शतक छक्का लगाकर ही पूरा किया। डोवेन डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बने तो वहीं टेस्ट डेब्यू में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज भी बने। साल 2021 में टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले वो दूसरे बल्लेबाज बने।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)