होम वैक्सीन लगवाने वालों को रेफ्रिजरेटर से स्कूटर तक कई गिफ्ट, अचानक टीकाकरण में आया उछाल

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jun 3, 2021 08:01 PM

वैक्सीन लगवाने वालों को रेफ्रिजरेटर से स्कूटर तक कई गिफ्ट, अचानक टीकाकरण में आया उछाल

वैक्सीन लगवाने वालों को रेफ्रिजरेटर से स्कूटर तक कई गिफ्ट, अचानक टीकाकरण में आया उछाल

वैक्सीन लगवाने वालों को रेफ्रिजरेटर से स्कूटर तक कई गिफ्ट, अचानक टीकाकरण में आया उछाल

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए तरह-तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। चेन्नई के एक गांव में वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए कुछ एनजीओ साथ आए हैं। टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बिरयानी खिलाने और उपहार देने के लिए लकी ड्रा स्कीम शुरू की गई है। जिसके बाद से वैक्सीन कराने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

करीब 14 हजार की आबादी वाले कोवलम में करीब साढे छह हजार लोग 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं। बावजूद इसके दो महीने में यहां पर सिर्फ 58 लोगां को वैक्सीन लगाई जा सकी थी।

काम आ रहा है आइडिया

जिसके बाद रामदास फाउंडेशन, एसटीएस फाउंडेशन और चिराज ट्रस्ट साथ आए हैं। वैक्सीन की डोज के लिए एक साथ आने पर मुफ्त भोजन का ऑफर दिया जा रहा है। एसटीएफ फाउंडेशन के ट्रस्टी सुंदर के मुताबिक, यह आइडिया काम कर रहा है। बिरयानी और लकी ड्रॉ के लिए लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं। तीन दिनों में ही करीब साढे तीन सौ लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है।

बंपर ड्रॉ में रेफ्रिजरेटर से स्कूटर तक

लोगों को आकर्षित करने के लिए साप्ताहिक लकी ड्रॉ भी दिया जा रहा है। जिसमें सोने के सिक्के और मिक्सी-ग्राइंडर जैसी चीजें दी जा रही हैं। वहीं बंपर ड्रॉ भी रखा गया है। जिसके विजेताओं को रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन से लेकर स्कूटर तक दिया जाएगा।

29 मई को वैक्सीनेशन शुरू किया गया

चेंगलपट्टू जिला प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद 29 मई को वैक्सीनेशन शुरू किया गया था। सबसे पहले 88 साल की सुशील और 91 साल के सुब्रमण्यम ने वैक्सीन लगवाई। इस दंपति को गांव में सभी दादा-दादी कहते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)