होम इंग्लैंड रवाना होने से पहले विराट कोहली ने भरी हुंकार, कहा- हर चुनौती के लिए तैयार है टीम
इंग्लैंड रवाना होने से पहले विराट कोहली ने भरी हुंकार, कहा- हर चुनौती के लिए तैयार है टीम
इंग्लैंड के लंबे दौरे पर रवाना होने से पहले आज भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और हेड कोच रवि शास्त्री ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. ऑनलाइन हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली और शास्त्री से कई सवाल पूछे गए. विराट कोहली ने कहा कि टीम पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है. हालांकि, कोहली ने माना कि फाइनल मुकाबला आसान नहीं होगा.
बता दें कि भारत को इंग्लैंड के साउथैम्प्टन में 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है. इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी.
कोहली ने कहा, "न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. चुनौती बड़ी है, लेकिन हालात नए हैं. इंग्लैंड में मौसम भी काफी अलग होगा, लेकिन टीम पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं है और टीम हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है."
गौरतलब है कि डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले से पहले जहां भारतीय टीम को अभ्यास करने के ज्यादा मौके नहीं मिलेंगे तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।